---Advertisement---

IPPB Recruitment 2024: खुशखबरी! इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में नौकरी पाने का मौका, जानें आवेदन से जुड़े सभी जरुरी डिटेल

India Post Payments Bank Recruitment 2024: भारत सरकार के डाक विभाग और संचार मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के रुप में कार्य कर रहे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 9, 2024 4:49 अपराह्न

IPPB Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

India Post Payments Bank Recruitment 2024: भारत सरकार के डाक विभाग और संचार मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के रुप में कार्य कर रहे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) में नौकरी पाने का शानदार मौका मिल रहा है। दरअसल इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओर से भर्ती अधिसूचना जारी हुई है जिसके तहत 3 वर्ष की अवधि के कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव के 54 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ippbonline.com/ पर जाकर 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आइए हम आपको आवेदन से जुड़े सभी जरुरी डिटेल बताते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार भर्ती के जरिए कुल 54 इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव के पद भरे जाएंगे। इसमे एग्जीक्यूटिव (एसोसिएट कंसल्टेंट) के 28 पद, एग्जीक्यूटिव (कंसल्टेंट) के 21 पद पर एग्जीक्यूटिव (सीनियर कंसल्टेंट) के 5 पद भरे जाएंगे।

आवेदन से जुड़े डिटेल

आईपीपीबी की ओर से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव के 54 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं। इसके तहत योग्य उम्मीदवार 24 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

योग्यता- आीपीपीबी में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटि के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीई या बीटेक (कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स) डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) में पास अभ्यर्थी के साथ कंप्यूटर विज्ञान/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बीसीए/बीएससी कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा- आईपीपीबी में एग्जीक्यूटिव (एसोसिएट कंसल्टेंट) के लिए रिक्त पड़े पदों पर आवेदन के लिए 22 साल से 30 साल, एग्जीक्यूटिव (कंसल्टेंट) के लिए 22 साल से 40 साल और एग्जीक्यूटिव (सीनियर कंसल्टेंट) पद के लिए 22 साल से 45 साल की उम्र सीमा निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क- आईपीपीबी द्वारा जारी की गई भर्ती अधिसूचना में आवेदन के लिए एससी, एसटी व PWD वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क तो वहीं अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

अप्लाई करने की प्रक्रिया

आईपीपीबी द्वारा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव के 54 पदों पर की जा रही भर्ती परीक्षा में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ippbonline.com/ पर जाना होगा। इसके बाद करियर या भर्ती विकल्प को चुनकर मांगे गए डिटेल दर्ज करने होंगे।

सभी आवश्यक डिटेल दर्ज करने के बाद उम्मीदवार को अपना दस्तावेज अपलोड करना होगा जिसके बाद शुल्क भुगतान करने का विकल्प चुनना होगा। शुल्क भुगतान करने के बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक कर अपने आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026