---Advertisement---

India-U.S Defense Deals: इन क्षेत्र में भारत का सहयोग करेगा अमेरिका, दोनों देशों के बीच 5 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

India-U.S Defense Deals: PM मोदी ने आज राष्ट्रपति जो बाइडन से द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 23, 2023 1:43 अपराह्न

India-U.S Defense Deals
Follow Us
---Advertisement---

India-U.S Defense Deals: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिका दौरे का आज (23 जून, शुक्रवार) अंतिम दिन है। दौरे के अंतिम दिन PM मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की और दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए। रक्षा, आर्थिक सहयोग, इंटेलिजेंस ट्रांसफर, कृषि जैसे मुद्दों पर दोनों देशों आगे बढ़ने को तैयार है।

भारत का सहयोग करेगा अमेरिका

यूं तो दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत हुई है। लेकिन, विशेषज्ञों की मानें तो रक्षा क्षेत्र में हुई डील काफी अहम और महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत लगातार अपने डिफेंस सिस्टम को बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत को रक्षा के क्षेत्र में काफी सहयोग की जरूरत है। दोनों देशों के बीच हुई चर्चा के दौरान अमेरिका ने भारत के साथ रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर हामी भरी है। जिससे आने वाले दिनों भारत और अमेरिका दोनों एक दूसरे के सहयोगी बनेंगे।

इन समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

-दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पहले समझौते में भारत में निर्मित स्वदेशी विमान तेजस के लिए सेंकेड जनरेशन जीई-414 जेट इंजन के निर्माण पर दस्तखत किए हैं। इसके मुताबिक अमेरिका भारत की विमानन पार्ट उत्पादन कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को तकनीकि ट्रांसफर करेगी और इन जेट इंजन के निर्माण में मदद करेगी।
-दूसरे समझौते के मुताबिक, दोनों देश M-777 लाइट होवित्जर तोपों को अपग्रेड करने पर काम करेंगे। इन तोपों का निर्माण कहां किया जाएगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
-तीसरे समझौते के मुताबिक दोनों देश स्ट्राइकर बख्तरबंद वाहनों का साझा उत्पादन करेंगे। जिनमें से ज्यादातर का उत्पादन भारत में किए जाने की संभावना है।
-चौथे समझौते के मुताबिक, अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन भारत को दिए जाएंगे जिससे भारत की सुरक्षा एजेंसियां विभिन्न सैन्य ऑपरेशन में इस्तेमाल कर सकेंगी। इन ड्रोन के उत्पादन का तकनीकि ट्रांसफर भारत को किया जाएगा।
-पांचवे समझौते के मुताबिक अमेरिका की दूर तक मार करने वाली बम मिसाइल का उत्पादन भी भारत में होगा।

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: मुस्लिमों के अधिकारों पर अमेरिकी पत्रकार ने पूछा सवाल, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ये जवाब

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026