---Advertisement---

Indian Air Force: वायु सेना ने हासिल किया एक और कीर्तिमान, पूर्वी क्षेत्र में नाइट विजन गॉगल्स की मदद से की सफल लैडिंग

Indian Air Force: भारतीय वायु सेना ने एक उन्नत लैंडिंग ग्राउंड पर C-130J हवाई विमान की सफल नाइट लैंडिंग की है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 23, 2024 11:14 पूर्वाह्न

Indian Air Force
Follow Us
---Advertisement---

Indian Air Force: भारतीय वायुसेना ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि वायु सेना ने एक उन्नत लैंडिंग ग्राउंड पर C-130J हवाई विमान की सफल नाइट लैंडिंग की है। यह जानकारी खुद वायु सेना ने ट्वीट कर दी है। वहीं सबसे अहम बात यह है कि इस बार वायु सेना ने नाइट विजन गॉगल्स की सहायता से लैंडिंग की है।

वायु सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी

आपको बता दें कि वायुसेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि “एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, C-130J विमान ने पूर्वी क्षेत्र में एक उन्नत लैंडिंग ग्राउंड पर सफल नाइट विजन गॉगल्स सहायता प्राप्त लैंडिंग की। IAF परिचालन पहुंच और रक्षा तैयारियों को बढ़ाकर देश की संप्रभुता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए क्षमताओं का विस्तार करना जारी रखता है”।

कारगिल में भी की सफल लैंडिंग

आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में भारतीय वायुसेना ने कारगिल के लैंडिंग ग्राउंड में IAF C-130J रात्रि में सफल लैंडिंग करके एक नया मुकाम हासिल किया था। गौरतलब है कि कारगिल के एक तरफ चीन है और दूसरी तरफ पाकिस्तान है। इसको देखते हुए वायु सेना ने वहां अपनी शक्ति स्थापित कर ली है। और किसी भी प्रकार की चुनौती को लड़ने के लिए हमेशा तैयार है

क्यों खास है ये लैंडिंग

गौरतलब है कि भारतीय सेना के तीनों अंग, थल सेना, वायु सेना और नौ सेना हर समय देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। वायु सेना की यह लैंडिंग खास इसीलिए मानी जा रही है कि IAF C-130J विमान की मदद से सैनिकों को किसी भी सीक्रेट ऑपरेशन के लिए रात को भी एयरलिफ्ट किया जा सकता है। गौरतलब है कि IAF C-130J विमान का उपयोग विशेष अभियान और मानवीय संकट के लिए किया जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026