---Advertisement---

Indian Army Day 2024: वीरता, अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक, 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है आर्मी-डे?

Indian Army Day 2024: हर साल 15 जनवरी को आर्मी-डे के रूप में बनाया जाता है। इस बार आर्मी-डे का 76वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 15, 2024 2:09 अपराह्न | Updated: जनवरी 15, 2024 6:34 अपराह्न

Indian Army Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Indian Army Day 2024: हर साल 15 जनवरी को आर्मी-डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार आर्मी-डे का 76वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन सेना के साथ साथ हर देशवासियों के लिए गर्व का दिन होता है। हम अपनी सेना के कारण ही अपने घरों में सुरक्षित रहते है। 24 घंटे भारतीय सेना सीमा पर तैनात रहती है। हर साल 15 जनवरी को आर्मी-डे मनाया जाता है। इस दिन हम अपनी सेना की बहादुरी को याद करते है। जो किसी भी परिस्थिति में देश की सुरक्षा करते है।

Indian Army Day 15 जनवरी को क्यो मनाया जाता है?

हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। बता दें कि लगभग 200 साल ब्रिटिश शासन होने के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। उस समय देश में सांप्रदायिक दंगों का दौर चल रहा था। आधे लोग भारत से पाकिस्तान की ओर पलायन कर रहे थे। तो कोई पाकिस्तान से भारत की ओर पलायन कर रहे थे। हर जगह खून खराबा हो रहा था।

जिसे देखते हुए सेना को मैदान में उतारा गया। साल 1949 में ब्रिटिश के आखिरी कमांडर जनरल फ्रांसिस बूचर ने भारतीय सेना की पूरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल कें.एम करियप्पा को सौंप दिया। बता दें कि 15 तारीख वही दिन है जब पहली बार भारतीय सेना की कमान किसी भारतीय के हाथ में आई।

इस बार कहां मनाया जा रहा है आर्मी-डे

15 जनवरी 2024 को भारतीय सेना अपना 76वा आर्मी-डे मना रहा है। इस बार इसका आयोजन लखनऊ में हो रहा है। आपको बता दें की यह दूसरी बार है कि इसका आयोजन राजधानी दिल्ली से बाहर किया जा रहा है। वहीं 2023 में इसका आयोजन बेंगलुरू के गोविंदस्वामी परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Josh Hazlewood

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026