---Advertisement---

Indian Crew Members: ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय अधिकारी को मिली 17 इंडियन क्रू मेंबर से मिलने की अनुमति

Indian Crew Members: ईरान ने भारतीय अधिकारियों को जब्त जहाज में पकड़े गए 17 भारतीयों से मिलने की इजाजत दे दी है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 15, 2024 11:43 पूर्वाह्न

Indian Crew Members
Follow Us
---Advertisement---

Indian Crew Members: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की आहट होने लगी है। इस दौरान भारत ने भी ईरान में एडवाइजरी जारी करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अभी ये मामला चल ही रहा है कि, इस बीच ईरान और भारत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ गई।

बढ़ता जा ईरान और इजराइल का विवाद

ईरान ने जब से इजराइल पर हमला किया है। तब से दुनियाभर में इसकी चर्चा वहीं, ईरान ने इजराइली जहाज को जब्त किया हुआ है। इस जहाज में 17 भारतीय हैं। इस जहाज को समुन्द्र से दो दिन पहले ही ईरान ने पकड़ा है जिसमें 25 लोगों के होने की बात कही जा रही है। इन 25 लोगों में से 17 भारतीय है। जिनकी सुरक्षा को लेकर भारत ने चिंता जताई है। इस बढ़ते हुए मामले के बीच भारतीय अधिकारियों को इन 17 भारतीय बंधकों से मिलने की इजाजत मिल गई है।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने क्या कहा?

ये खबर भारत के लिए एक बहुत ही बड़ी राहत की खबर है। इसकी जानकारी खुद ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने देते हुए बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, MSC Aries इजराइली जहाज को कब्जे में लेने के बाद वो अभी जरुरी जानकारी एकत्रित कर रहे हैं और इसके साथ ही भारतीय अधिकारियों को इनसे मिलने की इजाजत दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026