DNP India Hindi

Donald Trump की वापसी से भारतीय उद्योग जगत को मिलेगी रफ्तार! Mukesh Ambani, Nita Ambani के America दौरे से मिला बड़ा संकेत

Donald Trump

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Donald Trump: डेमोक्रेट जो बाइडेन की सत्ता से विदाई के बाद अमेरिका में अब आधिकारिक रूप से ‘ट्रंप एरा’ की शुरुआत हो चुकी है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण से पहले भारतीय उद्योग जगत के अलावा, दुनिया के कई शीर्ष उद्योगपतियों ने उनसे मुलाकात की। भारत की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन Mukesh Ambani अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे। Donald Trump संग मुकेश अंबानी-नीता अंबानी की मुलाकात के असर क्या होंगे? क्या भारतीय उद्योग जगत को इससे लाभ मिलेग? इस तरह के तमाम सवाल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि Mukesh Ambani और Nita Ambani का अमेरिका दौरा निकट भविष्य में India-US के अच्छे संबंधों के लिए एक अहम संकेत है। दुनिया के तमाम शीर्ष उद्योगपतियों के बीच अंबानी परिवार का डोनाल्ड ट्रंप से मिलना कई संभावनाओं को जन्म देता है।

Donald Trump की सत्ता वापसी से भारतीय उद्योग जगत को मिलेगी रफ्तार!

गौरतलब है कि बीते नवंबर में ही मुकेश अंबानी की Reliance ने अमेरिका में दस्तक देते हुए बड़ा निवेश किया था। रिलायंस की सब्सिडियरी RFIUL ने अमेरिकी वेवटेक हीलियम में 21 फीसदी की हिस्‍सेदारी खरीदी थी। 1.2 करोड़ डॉलर के भारी-भरकम निवेश के साथ रिलायंस ने अमेरिकी में अपने कारोबार का विस्तार किया। दावा किया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से Reliance के कारोबार को रफ्तार मिल सकेगी। इसके अलावा Donald Trump की वापसी से भारत के अन्य औद्योगिक फर्म भी America में निवेश को विस्तार दे सकते हैं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सकेगी और India-US के बीच उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

सुर्खियों में Nita Ambani की पारंपरिक वेश-भूषा!

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले अमेरिका पहुंची नीता अंबानी की पारंपरिक वेश-भूषा सुर्खियां बटोर रही है। रिलायंस फाउंडेशन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नीता अंबानी ने US में स्वदेश की पारंपरिक कांचीपुरम रेशम साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को कांचीपुरम के भव्य मंदिरों के आध्यात्मिक और ऐतिहासिक सार से प्रेरित 100 से अधिक महत्वपूर्ण पारंपरिक रूपांकनों के आधार पर डिजाइन किया गया था। इसके माध्यम से Nita Ambani ने भारत की आत्मा को दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है।

Donald Trump से मिलने पहुंचे दुनिया के कई दिग्गज कारोबारी

बता दें कि रिलायंस चीफ मुकेश अंबानी, नीता अंबानी के अलावा दुनिया के कई दिग्गज कारोबारी भी डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने अमेरिका पहुंचे थे। इसमें Tesla CEO Elon Musk का नाम सबसे खास है। एलन मस्क को Donald Trump ने DOGE का चीफ भी बनाया है। मस्क के अलावा Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस, Facebook की कंपनी Meta के CEO Mark Zukerberg भी डोनाल्ड ट्रंप से मिलने पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त TikTok प्रमुख शाउ जी च्यू, Apple सीईओ टिम कुक और OpenAI के सैम ऑल्टमैन ने भी Donald Trump से मुलाकात की है।

Exit mobile version