---Advertisement---

Anand Mahindra ने Indian Navy Day 2023 को कुछ इस तरह से किया याद, बचपन से जुड़े किस्से को साझा कर जताया आभार

Indian Navy Day 2023: महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने भारतीय नौसेना दिवस 2023 पर नौसेना को नमन किया। साथ ही अपने बचपन से जुड़ी एक खास याद को एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 4, 2023 3:56 अपराह्न

Indian Navy Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Indian Navy Day 2023: 4 दिसंबर को हर साल भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जाता है। इस दिन भारतीय नौसेना अपनी ताकत, साहस और अपनी प्रतिबद्धता को दिखाती है। इसी बीच देश के जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह प्रमुख आनंद महिंद्रा ने इस दिन से जुड़ी एक याद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।

आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में 4 दिसंबर सोमवार को आनंद महिंद्रा ने एक्स (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक ट्वीट किया है। आगे जानिए क्या है पूरी डिटेल।

Anand Mahindra ने नौसेना को किया नमन

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे बचपन की सबसे ऊर्जावान यादों में से एक हमारे पहले विमानवाहक पोत, आईएनएस विक्रांत पर एक यात्रा है। मुझे सुरक्षित और संरक्षित होने की एक मजबूत भावना याद है। हमारी नौसेना अभी भी मुझे ऐसा ही महसूस कराती है। नौसेना दिवस पर, मैं कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूँ।‘

क्या है भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय नौसेना दिवस ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ की सफलता के लिए मनाया जाता है। भारतीय नौसेना ने 1971 में भारत-पाक जंग में ‘कराची हार्बर’ के खिलाफ 4 दिसंबर की रात को ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया था, इसी मिशन के सफल होने के बाद हर साल इसे 4 दिसंबर को शानदार तरीके से मनाया जाता है। भारतीय नौसेना दिवस पर उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Nitish Kumar

मार्च 30, 2026