---Advertisement---

Indian Railway: खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा, ट्रेन टिकट का किराया हुआ आधा; जानें पूरी खबर

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पैसेंजर्स को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने टिकट की कीमतों को कोविड से पहले वाले लेवल तक कम करने का ऐलान किया है। बता दें कि इससे रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सफर करने के लिए यात्रियों की पहली पसंद भारतीय रेलवे मानी ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 5, 2024 6:13 अपराह्न

Indian Railway
Follow Us
---Advertisement---

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पैसेंजर्स को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने टिकट की कीमतों को कोविड से पहले वाले लेवल तक कम करने का ऐलान किया है। बता दें कि इससे रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सफर करने के लिए यात्रियों की पहली पसंद भारतीय रेलवे मानी जाती है, क्योंकि इसमे आप लंबे दूरी की यात्रा कम पैसे में कर सकते है। रेलवे की तरफ से यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। बता दें कि यह फैसला पैसेंजर ट्रेनों के लिए लिया गया है। गौरतलब है कि इस फैसले के बाद पैसेंजर ट्रेनों की कीमत 40 से 50 प्रतिशत घट गई है।

Indian Railway ने कोविड के समय बढ़ाएं थे पैसेंजर ट्रेन का किराया

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने 27 फरवरी से प्रभावी ‘पैसेंजर ट्रेनों’, जिसे अब ‘एक्सप्रेस स्पेशल’ या ‘मेमू/डेमू एक्सप्रेस’ ट्रेनों के रूप में नामित किया गया है, पर द्वितीय श्रेणी का साधारण किराया बहाल कर दिया है। COVID-19 महामारी लॉकडाउन के बाद, रेलवे ने ‘पैसेंजर ट्रेनों’ को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया और न्यूनतम टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया था। गौरतलब है कि इसे एक्सप्रेस ट्रेन के किराए के साथ जोड़ दिया गया था। बता दें कि अब इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया है।

Indian Railway
Train

Indian Railway ने इन ट्रेनों का किराया किया कम

आपको बताते चले कि Indian Railway की तरफ से पैसेंजर ट्रेनों’ के लिए सेकेंड क्लास के लिए नार्मल किराये को बहाल कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने विशेष रूप से मेनलाइन इलेक्टिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) और शून्य नंबर से चालू होने वाली ट्रेनों के किराये में लगभग 50 प्रतिशत की कमी की गई है। माना जा रहा है कि इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि किराए पर कटौती उन सभी ट्रेनों पर लागू होंगे जिन्हें पहले पैसेंजर ट्रेनों के रूप में बांटा गया था और अब देशभर में एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेने या मेमू टेनें के रूप में चल रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 26, 2026

US-Iran-Talks

अप्रैल 26, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 26, 2026

IPL 2026

अप्रैल 26, 2026

TN Assembly Election 2026

अप्रैल 26, 2026