---Advertisement---

गर्मियों की छुट्टी में पर्यटकों को टिकट की नो टेंशन! रेलवे ने 908 Summer Special Trains अधिसूचित कर दिया तोहफा, यूपी-बिहार वालों की मौज

गर्मियों की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलने ने 908 Summer Special Trains चलाने को मंजूदी दी है। ये स्पेशल ट्रेनें 15 जुलाई, 2026 तक देश के विभिन्न रूट पर चलेंगी और रेल यात्रियों का सफर आसान बनाएंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 21, 2026 3:55 अपराह्न

Summer Special Trains
Follow Us
---Advertisement---

Summer Special Trains: गर्मियों की छुट्टी से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए कमर कस ली है। रेल मंत्रालय की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में 908 समर स्पेशल ट्रेन चलाने के ऐलान हुए हैं। ये स्पेशल रेलगाड़ियां उन तमाम यात्रियों का सफर सुविधाजनक बनाएंगी जो गर्मी की छुट्टियों में अपने घर जाने, या घूमने-फिरने की योजना बना रहे हैं। समर स्पेशल ट्रेन दिल्ली से यूपी-बिहार, दक्षिण भारत, उत्तर पूर्वी राज्यों को जोड़ेगी। इससे यूपी-बिहार वालों का सफर भी आसान होगा। समर स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए बेहद कारगर साबित होने वाली हैं।

यात्रियों के लिए 908 Summer Special Trains अधिसूचित कर रेलवे ने दिया तोहफा

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए 908 समर स्पेशल ट्रेन अधिसूचित कर तोहफा दिया है। ये सभी स्पेशल ट्रेन देश के विभिन्न हिस्सों में 15 जुलाई तक 18262 फेरे लगाएंगी। मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण रेलवे ने पीक सीजन को ध्यान में रखते हुए कमर कस लिया है। समर स्पेशल ट्रेन राजधानी दिल्ली से यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, चेन्नई समेत देश के तमाम राज्यों की ओर चलेंगी। भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का रूट दिल्ली-पटना, दिल्ली-बनारस, मुंबई-कोलकाता, गुजरात-बिहार व अन्य प्रमुख मार्ग को अधिसूचित किया है।

पर्यटकों के लिए कंफर्म टिकट की नो टेंशन!

गर्मियों की छुट्टी के दौरान बड़ी संख्या में लोग घूमने की योजना बनाते हैं। यूपी-बिहार के साथ एमपी, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, बंगाल समेत तमाम राज्यों के लोगों की पसंद जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके आदि होते हैं। यहां की प्राकृतिक वादियां सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बड़ी तादाद में लोग दूसरे प्रदेशों से अपने घर की ओर भी लौटते हैं। ऐसे सभी लोगों के लिए समर स्पेशल ट्रेन वरदान साबित होंगी। पीक सीजन में कंफर्म टिकट के लिए मची मारामारी के बीच समर स्पेशल ट्रेन में लोगों को आसानी से टिकट मिल सकेगा। इस प्रकार रेलवे की पहल लोगों तक राहत पहुंचाने का काम करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026