---Advertisement---

G20 Summit में भारत की बड़ी उपलब्धि, इस तरह घोषणा पत्र पर बनी सहमति

G20 Summit के पहले दिन सभी सदस्य देशों के बीच सब की सहमति से "नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन" को अपनाया गया। चीन रूस और अन्य प्रमुख पश्चिमी देशों के साथ भारत की कड़ी बातचीत और ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया के मजबूत समर्थन से नई दिल्ली के प्रयास को G-20 घोषणा पत्र पर आम सहमति बनने में मदद मिली। ‌

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 10, 2023 10:21 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit: भारत की अध्यक्षता में G-20 2023 का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है। ऐसे में आपको बता दें कि, G-20 शिखर सम्मेलन 9 सितंबर से शुरू हुआ था। वहीं इसकी समाप्ति 10 दिसंबर को हो जाएगी। इस समिट के पहले दिन सभी सदस्य देशों के बीच सब की सहमति से “नई दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन” को अपनाया गया। ऐसे में आपको बता दें कि, मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बताया गया कि, चीन रूस और अन्य प्रमुख पश्चिमी देशों के साथ भारत की कड़ी बातचीत और ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया के मजबूत समर्थन से नई दिल्ली के प्रयास को G-20 घोषणा पत्र पर आम सहमति बनने में मदद मिली। ‌

प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताते हुए किया एलान

G-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन के दूसरे सत्र में “वन फैमिली” में खुद प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी जताते हुए इसका ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, एक खुशखबरी मिली है। हमारी टीम की कड़ी मेहनत और आप सबके सहयोग से G-20 लीडर समिट के डिक्लेरेशन पर सहमति बनी है। मेरा प्रस्ताव है कि, लीडर्स डिक्लेरेशन को भी अपनाया जाए। मैं भी इस डिक्लेरेशन को अपनाने की घोषणा करता हूं। मिली जानकारी के मुताबिक, यूरोपीय संघ द्वारा पाठ पर सहमति जताने के बाद भारत यूक्रेन संघर्ष से संबंधित पाठ पर भी चीन को मनाने में कामयाब रहा।

भारत के लिए बताई बड़ी उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से फ्रांसीसी राजनियक सूत्रों ने कहा कि, भारत ने देशों को एक साथ लाने की एक तरह की शक्ति और क्षमता प्रदर्शित की है। उन्होंने कहा कि बहुत से देश बातचीत करने की ऐसी स्थिति में नहीं हैं, जैसा यूक्रेन संघर्ष पर नई दिल्ली ने सभी की राय लेने और एक समझौता प्रस्ताव तैयार करने के लिए किया। यह एक कठिन बातचीत थी और घोषणा पर सहमति भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि थी। फ्रांसीसी राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि, यह घोषणा पत्र पेरिस के दृष्टिकोण से बहुत संतोषजनक है। उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय अध्यक्षता “आम सहमति की भाषा उभरती” देखना चाहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026