---Advertisement---

Indigo की बढ़ेगी मुसीबत! 4 अधिकारी निलंबित, क्या सीईओ पर गिरेगी गाज? बड़े एक्शन की तैयारी में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू; जानें पूरी डिटेल

Indigo: केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे है। जल्द इंडिगो के सीईओ पर गाज गिर सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 12, 2025 12:35 अपराह्न

Indigo
Follow Us
---Advertisement---

Indigo: देश की जानी मानी विमान कंपनी के फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं अब केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे है। डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को तलब किया था। साथ ही गड़बड़ी को लेकर पूरी जानकारी देने के लिए कहा है। इसी बीच बीते दिन उड्डयन मंत्री ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने इंडिगो और उनके सीईओ की चिंता बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने इंडिगो को दी चेतावनी

इंडिया टुडे एजेंडा आजतक कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने अपने कहा कि “यह संकट केवल इंडिगो के घोर कुप्रबंधन का परिणाम था। उनकी आंतरिक क्रू रोस्टरिंग प्रणाली में कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) दिशानिर्देशों के तहत नए मानदंडों का अनुपालन करके टाला जा सकता था, जो दुर्भाग्यवश नहीं हुआ।” मंत्री ने स्थिति को “चौंकाने वाला” बताया और कहा कि मंत्रालय एयरलाइन के स्पष्टीकरणों पर भरोसा नहीं कर रहा है और डीजीसीए के माध्यम से अपनी खुद की जांच कर रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिन भी इंडिगो के लिए अच्छे नहीं होने वाले है।

डीजीसीए ने 4 अधिकारियों को किया निलंबित

इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने के मौजूदा संकट के बीच एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को हाल ही में हुई उड़ान संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में चार उड़ान संचालन निरीक्षकों को निलंबित कर दिया। उड़ान संचालन निरीक्षक (एफओआई) वे अधिकारी होते हैं जिन्हें एयरलाइन सुरक्षा, पायलट प्रशिक्षण और परिचालन अनुपालन की निगरानी का कार्य सौंपा जाता है। इससे पहले डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ ने तलब किया था। और हुई असुविधा को लेकर सभी प्रकार की जानकारी दी थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026