---Advertisement---

दिल्ली दंगों से जुड़े ISIS Module के तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया क्या था आतंकियों का पूरा प्लान

ISIS Module: आईआईएसएस मॉड्यूल के तार अब दिल्ली दंगों से जुड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएचडी छात्र अरशद पर CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली में हुए दंगों की साजिश में भी अहम भूमिका होने का आरोप है। आरोपी ने दंगों के दौरान 'तेरा मेरा रिश्ता क्या है, ला इलाहा इल्लल्लाह' का नारा दिया था।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 5, 2023 10:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ISIS Module: इस्लामिक स्टेट (आईएस) मॉड्यूल मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद, मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मॉड्यूल के तार दिल्ली दंगों से भी जुड़ गए हैं। पीएचडी छात्र अरशद और दिल्ली दंगों की साजिश मामले में उसकी कथित संलिप्तता को लेकर मामला फिर सुर्खियों में है।

दिल्ली दंगों की साजिश में शामिल था अरशद

संदिग्ध आतंकी पर CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली में हुए दंगों की साजिश में भी अहम भूमिका होने का आरोप है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि अरशद ने CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान ‘तेरा मेरा रिश्ता क्या है, ला इलाहा इल्लल्लाह’ का नारा दिया था। इसके बाद, आरोपी को 2020 के दिल्ली दंगों और शाहीन बाग विरोध स्थल की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने से भी जोड़ा गया है।

दिल्ली में अरशद ने दी थी शाहनवाज को पनाह

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएचडी छात्र अरशद ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज को दिल्ली में आश्रय दिया था, जो पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और उस पर तीन लाख रुपये का इनाम था। सूत्रों ने बताया कि अरशद से पूछताछ के बाद ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल वांछित आरोपी शाहनवाज तक पहुंची। 2 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने देश में हमले की साजिश रचने के आरोप में 3 लाख रुपये के इनामी आतंकी शाहनवाज को रिजवान और अरशद के साथ गिरफ्तार किया था।

आतंकी हमलों की बना रहे थे योजना

सूत्रों के मुताबिक, तीनों आरोपी ‘आईएसआईएस’ जैसे आतंकी संगठन से भी जुड़े थे और कथि त तौर पर देश में आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे। स्पेशल सेल के मुताबिक गिरफ्तार अरशद दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में पीएचडी का छात्र है। उसे आतंकवादी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान पता चला कि वह 2016 से कट्टरपंथी है।
सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने यह भी कहा कि वह शाहनवाज को लंबे समय से जानता है और वे दोनों मिलकर आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 7, 2026

Punjab News

अप्रैल 7, 2026

Punjab News

अप्रैल 7, 2026

कल का मौसम 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 7, 2026

Rain Alert 8 April 2026

अप्रैल 7, 2026

Leave a Comment