---Advertisement---

ISIS Terrorist Shahnawaz: आतंकी शाहनवाज ने करवाया था अपनी हिंदू पत्नी का धर्मांतरण, नाम रखा था मरियम

ISIS Terrorist Shahnawaz: दिल्ली से पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज ने गुजरात की रहने वाली बसंती पटेल नाम की एक महिला से शादी की थी। शादी के बाद उसने अपनी पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाया और फिर उसका नाम मरियम हो गया था।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 2, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

ISIS Terrorist Shahnawaz: दिल्ली से पकड़े गए ISIS के संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज ने प्रारंभिक पूछताछ में कई राज खोले हैं। पता चला है की शाहनवाज ने गुजरात की रहने वाली बसंती पटेल नाम की एक महिला से शादी की थी। इतना ही नहीं शादी के बाद उसने अपनी हिंदू पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम मरियम रख दिया था। शाहनवाज भले ही दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हो, लेकिन वह झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला था।

शाहनवाज के दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

दिल्ली से पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शाहनवाज के अलावा उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा गया है। जिनमें से एक का नाम मोहम्मद रिजवान अशरफ है, जो एक मौलाना भी है और दूसरे का नाम मोहम्मद अरशद वारसी है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद रिजवान अशरफ को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मोहम्मद अरशद वारसी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया है।

विस्फोटक बनाने का सामान बरामद

पुलिस ने बताया कि उनके ठिकानों पर छापेमारी करने पर विस्फोटक बनाने के कई सामान और लिटरेचर मिले हैं, जो बम बनाने की प्रक्रिया से संबंधित थे। पुलिस ने बताया कि इनके पाकिस्तानी आकाओं ने उन्हें यह लिटरेचर भेजे थे, जिसमें तमाम तरह के कैमिकल के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई थी। इनका मकसद विस्फोटक बनाकर बड़ा नुकसान करने का था।

पेशे से इंजीनियर थे तीनों आतंकवादी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आतंकवादी इंजीनियर हैं और वे पश्चिमी और दक्षिणी भारत में कई स्थानों पर रेकी कर रहे थे, जिसमें गुजरात के अहमबादा भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि शाहनवाज पर NIA ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन तब वह हिरासत से भाग गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment