---Advertisement---

Aditya L1 Mission: भारत के पहले सोलर मिशन की सफलता को लेकर ISRO प्रमुख ने मंदिर में नवाया शीश, चेंगलम्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Aditya L1 Mission: मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि सोमनाथ ने सुबह साढ़े सात बजे मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 2, 2023 10:34 पूर्वाह्न

Aditya L1 Mission
Follow Us
---Advertisement---

Aditya L1 Mission: भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य-एल1 मिशन लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज (2 सितंबर) सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर इस मिशन को श्रीहरिकोटा सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 की तरह भारत का यह मिशन भी सफल हो इसको लेकर ISRO (Indian Space Research Organisation) अध्यक्ष एस. सोमनाथ शुक्रवार (1 सितंबर) को आंध्र प्रदेश में स्थित चेंगलम्मा मंदिर पहुंचे। जहां, उन्होंने मिशन की कामयाबी के लिए पूजा-अर्चना की।

ISRO प्रमुख का पूजा करते हुए वीडियो वायरल

चेंगलम्मा मंदिर (Chengalamma temple) के अधिकारियों ने बताया कि एस. सोमनाथ अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने आदित्य-एल1 मिशन की सफलता को लेकर दुआ मांगी। मंदिर में उनके पूजा-अर्चना करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘विज्ञान और अध्यात्म दोनों को देता हूं महत्त्व’

दरअसल, ISRO अध्यक्ष एस. सोमनाथ विज्ञान के साथ-साथ अध्यात्म को भी काफी महत्व देते हैं। वह पहले भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं। हाल ही में चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जब एक कार्यक्रम के दौरान उनसे इस बारे में सवाल पूछ गया था तो उन्होंने कहा था, “मैं एक एक्सप्लोरर हूं। मैं चंद्रमा से जुड़ी जानकारियों की खोज करता हूं। विज्ञान और आध्यात्मिकता दोनों का पता लगाना, मेरे जीवन की यात्रा का एक हिस्सा है। इसलिए मैं कई मंदिरों में जाता हूं और मैंने कई धर्मग्रंथ पढ़े हैं।”

कई मायनों में खास है आदित्य-एल1 मिशन

बता दें कि भारत का आदित्य-एल1 मिशन (Aditya L1 Mission) कई मायनों में खास है। हाल ही में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफलता ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। ऐसे में अब भारत अपने अगले बड़े मिशन को लॉन्च करने जा रहा है। यह मिशन सूर्य को विस्तार से समझने के लिए काफी अहम बताया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य सूर्य और उससे जुड़ी गतिविधियों का अध्ययन करना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026