---Advertisement---

Jaipur Earthquake: राजस्थान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Jaipur Earthquake: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 21 जुलाई को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप के झटके सुबह 4:09 से 4:30 तक शहरवासियों द्वारा महसूस किए गए। वहीं अगर रिक्टर स्केल पर जयपुर में आए भूकंप की तीव्रता की बात करें तो रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। भूकंप के झटके ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 21, 2023 8:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jaipur Earthquake: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 21 जुलाई को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप के झटके सुबह 4:09 से 4:30 तक शहरवासियों द्वारा महसूस किए गए। वहीं अगर रिक्टर स्केल पर जयपुर में आए भूकंप की तीव्रता की बात करें तो रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबरा गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि, इस भूकंप में किसी भी जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

1 घंटे के अंदर तीन बार महसूस हुए झटके

जयपुर में आए भूकंप में 1 घंटे के अंदर तीन बार शहरवासियों को भूकंप के झटके लगे। भूकंप का पहला झटका 4:10 पर, दूसरा 4:23 पर और तीसरा 4:25 पर आया। इस भूकंप से जयपुर में रह रहे लोगों की सुबह एकदम से नींद उड़ गई। शहर की कॉलोनियों और इमारतों में रहने वाले लोग अपने अपने बिल्डिंगों से बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा थी जिसकी वजह से लोग घबरा कर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर जाने लगे।

पहले भी महसूस किए गए झटके

जयपुर में आए इस भूकंप का केंद्र अरावली की पहाड़ी बताया जा रहा है। साथ ही मौसम विभाग ने भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 बताई गई। भूकंप की तिव्रता इतनी ज्यादा थी कि, जयपुर के आसपास के इलाकों में भी इसका असर देखने को मिला। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, पिछले कुछ समय से राजस्थान में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे पहले जयपुर में 21 मार्च और 24 जनवरी को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026