---Advertisement---

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़ जारी, सेना के 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में अब तक सेना के पांच जवान शहीद हो चुके हैं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 5, 2023 10:47 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Jammu Kashmir Encounter
Follow Us
---Advertisement---

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में अब तक सेना के पांच जवान शहीद हो चुके हैं। सेना की मानें तो राजौरी सेक्टर में चल रहे मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद तीनों को उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल, सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जानकारी के अनुसार खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बाद भी सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ राजौरी जिले के घने जंगलों में जारी है। आतंकियों ने जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था।

राजौरी सेक्टर में आतंकियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना

गौर हो कि राजौरी सेक्टर के कंडी जंगल में सेना के जवानों के आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद जवान ने दो आतंकियों को भी मार गिराया है। दोनों की पहचान शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद के रूप में हुई है।

50 सक्रिय आतंकी मौजूद हैं

केंद्रीय एजेंसियों की मानें तो घाटी में अभी 50 सक्रिया आतंकी मौजूद हैं। साथ ही 20-24 विदेशी आतंकी और 30-35 आतंकी स्थानीय हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि हमने चारों तरफ से आतंक के इको सिस्टम को घेर लिया है। साल 2017 में आतंकियों की संख्या 350 के करीब थी। यह संख्या घटकर अब दहाई में आ गई है।

ये भी पढ़ें: Jalandhar Lok Sabha bypoll: CM Bhagwant Mann की मौजूदगी में जालंधर के कई प्रमुख नेताओं ने थामा AAP का दामन

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Leave a Comment