Bhim Army Protest: भीम आर्मी प्रदर्शन में बोले जयंत चौधरी, ‘2024 की उल्टी गिनती शुरू, पिछड़ों पर अत्याचार नहीं करेंगे सहन’

Bhim Army Protest: RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले की CBI जांच की मांग उठाई है।

Jayant chaudhary Bhim Army Protest

Jayant chaudhary Bhim Army Protest

Bhim Army Protest: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर संसद में मचे घमासान के बीच आज (21 जुलाई, शुक्रवार) दिल्ली में एक बड़ा प्रदर्शन हुआ। भीम आर्मी (Bhim Army) द्वारा बुलाए गए इस प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी कार्यकर्ता जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले की CBI जांच कराने तथा उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में पहुंचे जयंत चौधरी

इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए RLD (Rashtriya Lok Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी धरनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सख्त लहजे में केंद्र और भाजपा सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद पर हुआ हमला एक साजिश थी, ये हमला किसने करवाया और इसके पीछे किसका हाथ था, इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमले के 25 दिन बाद भी मुख्य आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। मामले में मात्र औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्होंने मांग उठाई कि इस मामले की CBI जांच करवाई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

‘पिछड़ों पर अत्याचार नहीं करेंगे सहन’

इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ों पर अत्याचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज BJP की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। देश में लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता ये सब देख रही है और इनकी हरकतों को समझ चुकी है। ये अन्य पार्टियों को CBI और ED का डर दिखाते हैं। लेकिन, हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2024 की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। हमें इन्हें सत्ता से बाहर फेंकना है। इसके लिए हमें एक होना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version