---Advertisement---

Jharkhand Air Ambulance Crash: पॉलीथिन में बंधा शव देख छलके आंसू! विमान हादसे के बाद अलर्ट पर शासन, स्वास्थ्य मंत्री ने संभाला मोर्चा 

Jharkhand Air Ambulance Crash के बाद राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी चतरा सदर अस्पताल पहुंच कर मोर्चा संभाले हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 24, 2026 10:48 पूर्वाह्न

Jharkhand Air Ambulance Crash
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand Air Ambulance Crash: चतरा के सदर अस्पताल का दृश्य हृदय विदारक है। जहां-तहां गाड़ियों की कतार लगी है। अस्पताल के मॉर्चरी में उन 7 शवों को रखा गया है जो बीते शाम विमान हादसे की चपेट में आ गए। पॉलीथिन में बंधे सभी शव को देख लोगों की आंखें नम हो रही हैं। मौके पर उपस्थित लोग भावुक हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

इसी बीच झारखंड एयर एंबुलेंस क्रैश को लेकर सरकार भी अलर्ट पर है। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी खुद चतरा सदर अस्पताल पहुंचे हैं। मंत्री इरफान अंसारी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विमान हादसे की जांच की बात कही है। डीजीसीए भी घटना को लेकर गंभीर है और जांच को रफ्तार दे रहा है।

पॉलीथिन में बंधा शव देख छलके आंसू! – Jharkhand Air Ambulance Crash

झारखंड के चतरा जिले में हुए विमान हादसे के बाद सभी 7 शव स्थानीय सदर अस्तपाल लाए गए हैं। वहीं मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। भारी संख्या में लोग इस हृदय विदारक घटना का गवाह बनते हुए मौके पर मौजूद हैं। सबकी आंखें नम हैं और लोग पॉलीथिन में बंधे शव देख भावुक हो रहे हैं।

झारखंड एयर एंबुलेंस क्रैश घटनाक्रम को लेकर डीजीसीए का जवाब भी आया है। इसमें रेड बर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी90 विमान रांची-दिल्ली मार्ग पर संचालित हो रहे एयर एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर मोहर लगाई है। डीजीसीए मामले की जांच में जुटा है, ताकि इसकी पुख्ता वजह पता लगाई जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने सदर अस्पताल पहुंच संभाला मोर्चा!

चतरा जिले में हुए विमान हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी खुद सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आज सुबह ही चतरा सदर अस्पताल पर पहुंच कर मोर्चा संभाला है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि “विरोध प्रदर्शन करने वालों को मेरा समर्थन करना चाहिए क्योंकि मैं झारखंड में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बना रहा हूं। हम कब तक एक पिता, एक मां के आंसू देखते रहेंगे। दुर्घटना की घटना की जांच चल रही है।” सरकार इस मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय दिया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026