---Advertisement---

Jharkhand News: बाबा बैद्यनाथ की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3 लाख से अधिक कांवड़ यात्रियों ने जल किया अर्पित, चेक करें डिटेल

Jharkhand News: सावन माह में झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 4, 2026 3:06 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: सावन माह में झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। अभी तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में देशभर से पहुंचे तीन लाख से अधिक कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर, शिवगंगा और प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही है।

मालूम हो कि बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर कठिन पैदल यात्रा पूरी करने के बाद बाबा बैद्यनाथ के ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पित किया। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा देवघर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

बाबा बैद्यनाथ की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक अभी तक 3,17,494 कांवड़ यात्रियों ने जलार्पण किया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की है।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल, दंडाधिकारी, सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग तथा चिकित्सा सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।

श्रद्धालुओं को दी जा रही है ये जरूरी सुविधाएं

बाबा बैद्यनाथ में आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। इसी बीच हेमंत सोरेन सरकार ने कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को सभी जरूरी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। बता दें कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, विश्राम स्थल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।

स्वयंसेवी संस्थाएं भी श्रद्धालुओं को भोजन, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 4, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 4, 2026

US-Iran War

अगस्त 4, 2026