---Advertisement---

Jharkhand News: आस्था और तकनीक का अनूठा संगम! 3D एनीमेशन में देखें बाबा बैद्यनाथ मंदिर का गौरवशाली इतिहास, जानें पूरी डिटेल

Jharkhand News: श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालओं को और पर्यटकों को मंदिर का थ्री दर्शन मिल सकेगा। साथ ही गौरवशाली इतिहास भी पता चलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2026 4:05 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस पवित्र धाम का इतिहास बेहद समृद्ध और रोचक है। श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालओं को और पर्यटकों को मंदिर के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के लिए हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से एक अनूठी पहल की जा रही है। 3D एनीमेशन के माध्यम से मंदिर की ऐतिहासिक और धार्मिक यात्रा को समझने का अवसर मिलेगा। इसकी जानकारी खुद झारखंड टूरिज्म के एक्स हैंडल से दी गई है।

आस्था और तकनीक का अनूठा संगम

झारखंड टूरिज्म ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “राजकीय श्रावणी मेला 2026 में आस्था और तकनीक का अनूठा संगम! बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु अब VR शिविरों के माध्यम से 3D एनीमेशन और अत्याधुनिक ग्राफिक्स

के जरिए बाबा मंदिर का गौरवशाली इतिहास, द्वादश ज्योतिर्लिंग की कथा, देवघर की सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं को एक नए अनुभव के साथ जान रहे हैं। तकनीक के माध्यम से आस्था को मिल रहा है नया आयाम। बोल बम! हर-हर महादेव”!

थ्री डी एनीमेशन में दिखेगा मंदिर का इतिहास

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के इतिहास को आधुनिक और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए 3D एनीमेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मंदिर से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं, ऐतिहासिक घटनाओं और इसके महत्व को विजुअल माध्यम से दिखाया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य खासतौर पर नई पीढ़ी को मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व से जोड़ना है।

किताबों में पढ़े गए इतिहास को जब 3D के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है, तो उसे समझना और याद रखना लोगों के लिए अधिक आसान हो सकता है। बता दें कि के श्रावणी मेले के दौरान हर लाखों की संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gandhi Jayanti 2026

अक्टूबर 2, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Punjab News

अक्टूबर 1, 2026

Rashifal 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Rain Alert 2 October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 1, 2026