Jharkhand News: बोल बम के नारे से गूंज उठा पूरा झारखंड, श्रावणी मेला में शिव भक्तों का लगा तांता, हेमंत सोरेन सरकार ने किए खास इंतजाम

Jharkhand News: सावन महीने का समापन होने वाला है। महज कुछ ही दिनों का समय बच गया है। बाबा बैघनाथ में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: सावन महीने का समापन होने वाला है। महज कुछ ही दिनों का समय बच गया है। इसी बीच झारखंड में स्थिति बाबा बैघनाथ धाम में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। मालूम हो कि हर साल लाखों की संख्या में भक्त बिहार, यूपी, झारखंड से कांवड़ लेकर कई किलोमीटर पैदल यात्रा करते है और भोले बाबा को जल अर्पित करते है।

बता दें कि इस दौरान श्रावणी मेले का भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। जिसे देकते हुए हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से खास इंतजाम किए गए है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

श्रावणी मेला को लेकर खास इंतजाम

श्रावणी मेला के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर तैयारियां की गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। जरूरत के अनुसार चिकित्सा और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है। इसका असर यह हुआ है कि अभी तक लाखों श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर चुके है।

हेमंत सोरेन सरकार का श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर फोकस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार की ओर से श्रावणी मेला को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर भी स्थानीय प्रशासन सक्रिय है। सरकार का प्रयास है कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Exit mobile version