---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी बस, हादसे में 3 की मौत, 24 घायल

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शनिवार रात को यहां एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक बस पुल से नदी में गिर गई। झारखंड के गिरिडीह इलाके में हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वही 24 अन्य लोग ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 6, 2023 11:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शनिवार रात को यहां एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक बस पुल से नदी में गिर गई। झारखंड के गिरिडीह इलाके में हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वही 24 अन्य लोग घायल हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। ‌

पुलिस चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

झारखंड के गिरिडीह जिले में हुई इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में लोगों को नदी से निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता कहते हैं कि, जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. गिरिडीह उपायुक्त को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. सरकार आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर जताया दुख

इसी के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि, जिला प्रशासन और पुलिस बचाव कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस के बराकर नदी में दुर्घटना होने का दुखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी बस

मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि, इस घटना में बस 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी है। इस घटना में तीन लोगों की मौत तुरंत ही हो गई। वही 24 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने लगी। गिरिडीह जिले के पुलिस अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि, वह मौके पर है और अब बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। हादसे में यात्रियों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026