---Advertisement---

Jharkhand News: ‘बाबा के जाने के बाद…’ मां के निधन पर टूटा सीएम हेमंत सोरेन का दिल, पार्थिव शरीर कंधे पर लिए दिखे मुख्यमंत्री

Jharkhand News: मां के निधन को लेकर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा जो निश्चित तौर पर काफी इमोशनल है आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 8, 2026 4:04 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: एक बच्चे के लिए माता-पिता सब कुछ होते हैं और निश्चित तौर पर उनकी कमी हमेशा खलती है। मां बेटे का रिश्ता इस जग में सबसे ज्यादा प्यारा बताया जाता है। इस सब के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री पर मुसीबत के बादल टूट पड़े हैं क्योंकि उनकी मां इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह गई है। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपना दर्द बयां किया है और निश्चित तौर पर यह उनके लिए अपूर्णीय क्षति से कम नहीं है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स क्या है।

सीएम हेमंत सोरेन मां के निधन पर दिखे इमोशनल

सीएमओ झारखंड की तरफ से हेमंत सोरेन की झलकियां शेयर की गई है जहां वह अपनी माता के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कहा गया कि “जिस मां के के कंधे पर चढ़कर जिसने दुनिया देखा, आज उसी मां को कांधा देकर अपने पैतृक गांव की ओर निकल पड़े हैं। एक और पोस्ट में बताया गया कि “मां के पार्थिव शरीर के पास खामोश बैठा एक पुत्र… जहां सारे ओहदे पीछे छूट गए और सिर्फ़ एक निश्छल पीड़ा रह गई।”

सीएम ने इस तरह जाहिर की मां को लेकर फीलिंग्स

इसके साथ ही इस बात की जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री अपनी माता श्रीमती रूपी सोरेन जी का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हैं। वही माटी जहां उनकी माँ का पारिवारिक जीवन अंकुरित हुआ था, आज वहीं माता जी पंचतत्व में विलीन होने जा रहीं हैं। अपने x प्लेटफार्म से हेमंत सोरेन ने लिखा कि “बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।” जिन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री को जन्म दिया उनका इस तरह दुनिया से अलविदा कहना जाहिर तौर पर सीएम के लिए दुख की वह घड़ी है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह उनके लिए एक युग का अंत है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026