---Advertisement---

Jharkhand News: ब्लड कैंसर से जूझ रही 3.5 साल की बच्ची के पिता की गुहार देख एक्शन में आए सीएम हेमंत सोरेन, जानें माजरा

Jharkhand News: ब्लड कैंसर से जूझ रही लड़की के पिता की गुहार सुनने के बाद चुप नहीं रहे सीएम हेमंत सोरेन, जानिए किस तरह से एक्शन लिया जो वाकई काबिले तारीफ है। उनके जनता के जुड़ाव को दिखाती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 20, 2026 4:14 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड सरकार लोगों तक जमीनी स्तर पर लगातार जुड़ रही है और ऐसे में हर संभव मदद का आश्वासन दे रही है। इतना ही नहीं जब सोशल मीडिया के जरिए अगर उनसे मदद की मांग की जाती है तो इस पर रिएक्ट करने में वह कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच हजारीबाग में एक बच्ची ब्लड कैंसर से जूझ रही है और उसके पिता मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं और गुहार लगा रहे हैं। जब यह खबर सोशल मीडिया के जरिए सीएम हेमंत सोरेन के पास पहुंची तब उन्होंने इस पर एक्शन लेने की बात की है। जानते हैं क्या है माजरा और क्यों सीएम सोरेन सुर्खियों में आ गए हैं।

क्या है मामला जिसके लिए आगे आए सीएम

पोस्ट में कहा गया कि माननीय हेमंत सोरेन सर हजारीबाग चौपारण अमझर के मोहम्मद एजाज की मासूम बच्ची ब्लड कैंसर से जूझ रही है इनका सारा जमा पूंजी अब खत्म हो गया है। एक पिता अपनी बच्ची को बचाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। कृपया इनकी मदद करें। वीडियो में बेबस शख्स बताता हुआ नजर आता है कि उसकी 3.5 साल की बेटी ब्लड कैंसर से जूझ रही है और इलाज के लिए अब उसके पास पैसे नहीं बचे हैं। वहीं इस दौरान पिता का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Jharkhand News में जानें कैसे 3.5 साल की बच्ची के लिए मसीहा बने सीएम सोरेन

वहीं इस पर जवाब देते हुए झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, “हजारीबाग डीसी तत्काल संज्ञान ले।” यह इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं और लोगों की गुहार सुनने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। हर संभव लोगों का मदद किया जा सके इसके लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास भी किया जाता है। ब्लड कैंसर से जूझ रही 3.5 साल की बच्ची की मदद के लिए जिस तरह से सरकार सामने आई है वह तारीफ के काबिल है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

Haryana News

जुलाई 21, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जुलाई 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 21, 2026

Jharkhand News

जुलाई 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 21, 2026