---Advertisement---

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन का टूरिज्म हब बनाने के सपने की दिशा में पहल है ‘दलमा इको रिट्रीट’, जानें क्यों साबित होगा एक और मील का पत्थर

Jharkhand News: पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देश में टूरिज्म के मामले में झारखंड को एक अलग पहचान दिलाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन लगातार प्रयासरत है। ऐसे में एक बड़े पहल की शुरुआत की है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2026 5:11 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को एक टूरिज्म हब बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच अब दलमा इको रिट्रीट का उद्घाटन बीते दिन किया गया जो जाहिर तौर पर झारखंड सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण इको टूरिज्म परियोजना है। प्रकृति, वन्य जीव और स्थानीय संस्कृति को एक साथ जोड़े जाने की तरफ कदम बढ़ाया जाएगा। आइए जानते हैं झारखंड न्यूज़ में क्या बताया गया है जो सीएम हेमंत सोरेन की एक अद्भुत पहल है।

पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है दलमा इको रिट्रीट

झारखंड टूरिज्म ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि “दलमा इको रिट्रीट का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने किया, जो झारखंड की इको-टूरिज्म यात्रा में एक और मील का पत्थर है। रखंड को एक बड़ा इको-टूरिज्म हब बनाने के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के विज़न के एक कदम और करीब। पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।” दरअसल सीएम हेमंत सोरेन झारखंड को देश का एक प्रमुख इको टूरिज्म हब बनाने की कोशिश रखते हैं।

Jharkhand News में जानें क्या है दलमा इको रिट्रीट

एसी कमरे, कैफेटेरिया और पार्किंग से लैस 15 नए इको-फ्रेंडली कॉटेज दलमा इको रिट्रीट के तहत जारी किया गया है जिसमें हर सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है। यह प्रकृति वन्य जीव और स्थानीय संस्कृति को एक साथ जोड़ती है। जहां यह इको रिट्रीट जमशेदपुर के पास स्थित प्रसिद्ध दलमा वन्यजीव अभयारण्य के मनकुलाकोचा (Makulakocha) में स्थापित किया गया है।

पर्यावरण का संरक्षण करना उद्देश्य

रिपोर्ट के मुताबिक प्राकृतिक सुंदरता घने जंगलों हरी-भरी पहाड़ियों और खासकर हाथियों के प्राकृतिक आवास के
लिए पूरे देश में चर्चा में है जिसके जरिए पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाने के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण करना उद्देश्य है। यहां आने वाले पर्यटक जंगल और बिना प्रकृति को नुकसान पहुंचाए एंजॉय कर सकते हैं और इससे यहां घूमने जाने वाले लोगों के लिए एक अलग माहौल तैयार हुआ है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 3, 2026

Punjab News

अगस्त 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 3, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 3, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 3, 2026