---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड में अवैध शराब के कारोबार पर हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा कदम, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश, समझे इसके मायने

Jharkhand News: झारखंड में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2026 6:27 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य में अवैध तरीके से शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य अवैध शराब के नेटवर्क को खत्म करना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसकी जानकारी खुद हेमंत सोरेन सरकार ने अपने एक्स हैंडल से दी है।

अवैध शराब पर हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा कदम

बता दें कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुआ तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि, उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का काम करें।

साथ ही विभाग अंतर्गत ASI एवं अन्य सभी रिक्त नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने का का करें। झारखंड राज्य बीवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का दायरा बढ़ाने का काम करें। नई तकनीकों का उपयोग कर राजस्व बढ़ाने का प्लान सबमिट करें। जरूरी सभी नीतियों को बनाने का काम करें। अवैध रूप से चल रहे स्थानों पर अंकुश लगाने करें। उपरोक्त के साथ साथ कई अन्य दिशा निर्देश भी विभाग को दिए”।

अवैध शराब से होने वाले नुकसान पर सरकार की नजर

झारखंड सरकार ने अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनता है, बल्कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। कई बार जहरीली शराब की घटनाओं में लोगों की जान तक चली जाती है। सरकार का मानना है कि अवैध शराब पर नियंत्रण से ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, अवैध कारोबार से सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में सरकार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाकर वैध शराब व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 25, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 25, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 25, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 25, 2026