---Advertisement---

Jharkhand News: हेमंत सोरेन सरकार के प्रयासों का दिखा असर, झारखंड को मिलेगा अपना पहला फिल्म और टेलीविजन संस्थान, जानें सबकुछ

Jharkhand News: झारखंड में फिल्म और मीडिया क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लाखों युवाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 21, 2026 4:40 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: झारखंड में फिल्म और मीडिया क्षेत्र से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के प्रयासों के चलते झारखंड को जल्द ही अपना पहला फिल्म और टेलीविजन संस्थान मिलने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं को फिल्म निर्माण, अभिनय, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और टेलीविजन प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

सरकार का मानना है कि इस संस्थान के शुरू होने से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी मिलेगी।

हेमंत सोरेन सरकार के प्रयासों का दिखा असर

आईपीआरडी झारखंड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “22 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को मिलेगा अपना पहला फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान। SRFTI के सहयोग से स्थापित होने वाला यह संस्थान देश का तीसरा फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान होगा,

जो झारखंड की कला, संस्कृति, सिनेमा को नई उड़ान देगा। इस साझेदारी का मकसद कुशल पेशेवर तैयार करना, राज्य के फ़िल्म इकोसिस्टम को मज़बूत करना और मीडिया टूरिज़्म व क्रिएटिव इकॉनमी में नए अवसर पैदा करना है।

सरकार का मुख्य उद्देश्य

हेमंत सोरेन सरकार राज्य में कौशल विकास, रोजगार और रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी दिशा में फिल्म और टेलीविजन संस्थान की स्थापना को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य झारखंड को फिल्म निर्माण और मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है,

ताकि राज्य के युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल सकें। इसके साथ ही नुसार, फिल्म संस्थान की स्थापना से केवल शिक्षा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पर्यटन, होटल, परिवहन और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल सकता है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026