---Advertisement---

इनोवेशन, एआई के क्षेत्र में CM Yogi Adityanath सरकार का नया कीर्तिमान, इन क्षेत्रों में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में तकनीक आधारित विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार नए कदम उठा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 18, 2026 2:59 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में तकनीक आधारित विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। राज्य सरकार का फोकस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इनोवेशन, स्टार्टअप और डिजिटल टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर है। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब के रूप में विकसित करना है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हों। इसकी जानकारी खुद यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।

इनोवेशन के क्षेत्र CM Yogi Adityanath सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सोच में इनोवेशन, काम में टेक्नोलॉजी। CM Yogi Adityanath के दूरदर्शी नेतृत्व में, नया उत्तर प्रदेश ‘PRAGATI’ और ‘U Hub’ के ज़रिए भारत में डीप-टेक ग्रोथ के अगले दौर की नींव रख रहा है।

AI, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन पर खास ध्यान देते हुए, UP एक ​​ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जो भविष्य के लिए तैयार है। यह इकोसिस्टम अत्याधुनिक रिसर्च, हाई-वैल्यू इन्वेस्टमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप और अगली पीढ़ी के लिए रोज़गार के मौकों को बढ़ावा देगा”।

रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा

बताते चले कि प्रगति यानि रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, GPU क्लस्टर और एडवांस्ड टेक्निकल इनोवेशन के लिए पार्क,  नोएडा में 75 एकड़ में फैला एक इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी पार्क बनाने का प्रस्ताव भारत का पहला इंटीग्रेटेड रोबोटिक्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टररोबोटिक्स टेस्टिंग, AI कंप्यूट इंफ्रास्ट्रक्चर और रैपिड प्रोटोटाइपिंग की सुविधाएँ।  स्टार्टअप इनक्यूबेशन, को-वर्किंग स्पेस और R&D इकोसिस्टम। अगले पाँच सालों में 1 लाख से ज़्यादा रोज़गार के अवसर और 2,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का वैल्यू एडिशन करने का लक्ष्य रखा गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026