Jharkhand News: ‘आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी…’ सीएम हेमंत सोरेन ने बापू के सपने को किया याद, गांंधी जयंती पर की ये अपील

Jharkhand News: गांधी जयंती के मौके पर लोगों को खास संदेश देते हुए आखिर मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। आइए जानते हैं क्यों यह सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है और बापू के सपने का जिक्र किया।

Jharkhand News

Photo Credit- Google Jharkhand News

Jharkhand News: सत्य, अहिंसा और करुणा के पुंज, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान बापू पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नजर आए। झारखंड न्यूज़ में आइए जानते हैं गांधी जयंती के मौके पर सीएम की तरफ से क्या खास संदेश लोगों को जारी किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है जो निश्चित तौर पर लोगों के लिए इंस्पायरिंग है। इस खास मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नजर आते हैं जिसकी तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है।

Jharkhand News में जानें सीएम का खास संदेश

सीएम हेमंत सोरेन ने x प्लेटफार्म पर कई तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर सादर नमन। बापू ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया और दुनिया को मानवता, शांति और सह-अस्तित्व का संदेश दिया। आज जब समाज में विभाजन की कोशिशें दिखाई देती हैं, तब बापू का सत्य, अहिंसा, निर्भीकता, सद्भाव और सर्वजन हित का संदेश हमें और मजबूती देता है।”

सीएम सोरेन ने बापू के सपने का जिक्र कर लोगों से की ये अपील

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू का सपना ऐसे देश का था, जहां आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे, गरीब और वंचित को सम्मान मिले, गांव सशक्त हों और प्रकृति के साथ संतुलन बना रहे। आइए, गांधी जयंती के अवसर पर हम उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण के लिए अपने संकल्प को और मजबूत करें।

जिस तरह से झारखंड के मुख्यमंत्री ने लोगों से खास अपील की और समानता भाईचारा का संदेश दिया वह निश्चित तौर पर सराहनीय है। उन्होंने बापू के सपने का भी जिक्र किया जहां उन्होंने बताया कि विकास की रोशनी हर एक व्यक्ति तक पहुंचे। राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहित करते हुए दिखे।

 

 

Exit mobile version