Jharkhand News: राज्य के विकास के लिए सीएम हेमंत सोरेन कई योजनाओं को लागू करते हैं ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। इनमें से एक है झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना जो लोगों को प्रदान की जाती है। बेरोजगार नागरिकों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है और इसके लिए अलग-अलग योग्यताओं का ध्यान रखा जाता है। निश्चित तौर पर झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना लोगों के लिए सरकार की तरफ से एक खास सौगात है जिससे कई लोगों को इसका फायदा मिलता है।
Jharkhand News में जानें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में कितनी मिलती है आर्थिक सहायता
हेमंत सोरेन सरकार के झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की बात करें तो कुशल बेरोजगार नागरिकों को सरकार की तरफ से 5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें विधवा, आदिम जनजाति और दिव्यांग लोगों के लिए 50% वृद्धि भी जारी किया जाता है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसका नोडल विभाग श्रम रोजगार प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग है और आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन उठा सकता है प्रोत्साहन योजना का लुत्फ
जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना झारखंड के नागरिकों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है जहां बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त नागरिक और सरकारी आईटीआई से पढ़े हुए स्टूडेंट्स या फिर सरकारी पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के साथ ही नेशनल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क से जुड़े हुए बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि उन्हें तब तक मिलते रहता है जब तक कोई नौकरी नहीं मिल जाती है।
योजना का फ़ायदा पाने के लिए ये शर्तें जरूरी
इसके साथ ही झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थी को झारखंड का स्थाई निवासी होना जरूरी है। वार्षिक आय परिवार की 300000 से कम हो। शिक्षित होते हुए भी बेरोजगार होने पर ही इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। वहीं ऐसे व्यक्ति को ही इस योजना का फायदा मिलेगा जिसका किसी भी अपराध में नाम ना हो। इसके लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन जमा करने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किया गया है।
