---Advertisement---

Jharkhand में हाईटेंशन तार से टकराई मोहर्रम के ताजिया की झंडी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 10 की हालत गंभीर 

Jharkhand News: सारा देश आज शनिवार को मोहर्रम मना रहा है। ऐसे में बड़ी खबर झारखंड के बोकारो से आ रही है। खबरों की मानें तो यहां एक ताजिया की झंडी हाईटेंशन तार से टकरा गई। जिसकी वजह से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 29, 2023 2:03 अपराह्न | Updated: जुलाई 29, 2023 5:11 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: सारा देश आज शनिवार को मोहर्रम मना रहा है। ऐसे में बड़ी खबर झारखंड के बोकारो से आ रही है। खबरों की मानें तो यहां एक ताजिया की झंडी हाईटेंशन तार से टकरा गई। जिसकी वजह से हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं करीब 10 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद  झारखंड के बोकारो जिले में सन्नाटा छाया हुआ है। बताया जा रहा है मोहर्रम अवसर पर लोग सुबह से ही ताजिया के तैयारियों में जुटे हुए थे। ऐसे में यह घटना लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

बोकारो की घटना के बाद क्या बोले पुलिस अधीक्षक 

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे के बाद बोकारो जिले में गम का माहौल है। ऐसे में बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया, कि  “घटना शनिवार सुबह 6 बजे  की है। जहां मोहर्रम मना रहे लोगों ने ताजिया के के ऊपर धार्मिक झंडी बांध रखी थी। ऐसे में जब वह 11 हजार के हाईवोल्टेज वाली तार में सटी तो ब्लास्ट के साथ पूरे ताजिया में करंट दौड़ गई।  ऐसे में इसकी चपेट में आने की वजह से 4 लोगों की मारे जाने की खबर है। जबकि 10 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। ऐसे में कुछ की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।” 

जिला अधिकारी ने खुद इस मामले की जानकारी दी 

इस घटना को लेकर बोकारो जिले के अधिकारी की तरफ से बयान आया है, कि इस घटना में अब तक 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं 10 से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए है। 

इसके अलावा ANI के मुताबिक,”झारखंड | आज बोकारो जिले के पेटरवार ब्लॉक के खेतको गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान ले जा रहे ताजिया के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026