Jharkhand News: ‘हेमंत सोरेन सरकार के प्रयासों का दिखा असर…’ श्रावणी मेला में आए श्रद्धालुओं को मिल रही है बहतरीन सुविधाएं, भक्तों ने जाहिर की खुशी

Jharkhand News: सावन के पवित्र महीने में झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Jharkhand News

फाइल फोटो

Jharkhand News: सावन के पवित्र महीने में झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रावणी मेला के दौरान दूर-दराज से पहुंच रहे भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर नजर आ रही है और उन्हें कई जरूरी सुविधाएं आसानी से मिल रही हैं।

बता दें हर साल की तरह इस साल भी हेमंत सोरेन ने सभी प्रकार क सुविधाएं मुहैया कराई है। इसकी जानकारी खुद झारखंड सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

श्रद्धालुओं को मिल रही है बेहतरीन सुविधाएं

आईपीआरडी झारखंड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बाबा नगरी देवघर में आस्था के साथ मिल रही बेहतर सुविधाएं! राजकीय श्रावणी मेला 2026 में आए एक श्रद्धालु ने कहा कि “बाबा नगरी में व्यवस्था की कोई कमी नहीं है, श्रद्धालुओं को बहुत सुविधा मिल रही है।”

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण के लिए प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाएं लगातार जारी हैं। हर हर महादेव”! मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

हेमंत सोरेन सरकार ने किए विशेष इंतजाम

श्रावणी मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से पेयजल, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, शौचालय और विश्राम जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों को सुगम दर्शन कराने के लिए भी व्यवस्था को व्यवस्थित रखने की कोशिश की जा रही है।

प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

 

Exit mobile version