---Advertisement---

Jharkhand News: बेरोजगार लोगों के लिए क्या है ‘मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना’, जानें हेमंत सोरेन सरकार की अद्भुत पहल

Jharkhand News: झारखंड सरकार की तरफ से मिलने वाले मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का लुत्फ आखिर कौन उठा सकता है और किस तरह इसका फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 27, 2026 6:15 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: राज्य के विकास के लिए सीएम हेमंत सोरेन कई योजनाओं को लागू करते हैं ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। इनमें से एक है झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना जो लोगों को प्रदान की जाती है। बेरोजगार नागरिकों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है और इसके लिए अलग-अलग योग्यताओं का ध्यान रखा जाता है। निश्चित तौर पर झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना लोगों के लिए सरकार की तरफ से एक खास सौगात है जिससे कई लोगों को इसका फायदा मिलता है।

Jharkhand News में जानें मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में कितनी मिलती है आर्थिक सहायता

हेमंत सोरेन सरकार के झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना की बात करें तो कुशल बेरोजगार नागरिकों को सरकार की तरफ से 5000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें विधवा, आदिम जनजाति और दिव्यांग लोगों के लिए 50% वृद्धि भी जारी किया जाता है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसका नोडल विभाग श्रम रोजगार प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग है और आप इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन उठा सकता है प्रोत्साहन योजना का लुत्फ

जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना झारखंड के नागरिकों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है जहां बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण प्राप्त नागरिक और सरकारी आईटीआई से पढ़े हुए स्टूडेंट्स या फिर सरकारी पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करने के साथ ही नेशनल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क से जुड़े हुए बेरोजगार नागरिकों को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि उन्हें तब तक मिलते रहता है जब तक कोई नौकरी नहीं मिल जाती है।

योजना का फ़ायदा पाने के लिए ये शर्तें जरूरी

इसके साथ ही झारखंड मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थी को झारखंड का स्थाई निवासी होना जरूरी है। वार्षिक आय परिवार की 300000 से कम हो। शिक्षित होते हुए भी बेरोजगार होने पर ही इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। वहीं ऐसे व्यक्ति को ही इस योजना का फायदा मिलेगा जिसका किसी भी अपराध में नाम ना हो। इसके लिए आवेदन पत्र ऑफलाइन जमा करने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किया गया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026