Jharkhand Students Protest : JPSC-JSSC आंदोलन: छात्रों का विधानसभा मार्च, 6 स्तर की बैरिकेडिंग पार… राँची में बढ़ा तनाव 

Jharkhand Students Protest : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा मार्च शुरू कर दिया। राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में राँची पहुंचे छात्र तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर पुराने विधानसभा भवन से नए विधानसभा की ओर बढ़े।

Jharkhand Students Protest

Picture Credit: Google

Jharkhand Students Protest : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा मार्च शुरू कर दिया। राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में राँची पहुंचे छात्र तिरंगा, पोस्टर और बैनर लेकर पुराने विधानसभा भवन से नए विधानसभा की ओर बढ़े।

स दौरान मौके पर तनाव की स्थिति भी देखने को मिली

छात्रों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रास्ते में कई स्तरों पर सुरक्षा घेरा और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की थी। हालांकि प्रदर्शनकारी लगातार आगे बढ़ते रहे और छठी बैरिकेडिंग तक को पार कर दिया। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति भी देखने को मिली।

पुराने विधानसभा के पास पुलिस-प्रशासन की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग को पार करते हुए छात्र लगातार आगे बढ़ते रहे। आंदोलन को नियंत्रित करने पहुंचे प्रतिनिधियों ने मानव श्रृंखला बनाकर छात्रों को रोकने का प्रयास किया और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की। इसी दौरान कुछ स्थानों पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी।

प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे। आंदोलन के प्रतिनिधियों और प्रशासन की ओर से छात्रों से अपील की गई कि भीड़ में किसी संदिग्ध या असामाजिक तत्व की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

वहीं, भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो भी पालकी में बैठकर धरना स्थल पहुंचे। उनकी मौजूदगी से आंदोलनकारी छात्रों में उत्साह देखने को मिला।

प्रदर्शनकारी जगन्नाथपुर मंदिर की दिशा में आगे बढ़ने लगे

विधानसभा की ओर बढ़ रहा छात्रों का मार्च नए विधानसभा मोड़ से पहले कुछ देर रुका। इसके बाद प्रदर्शनकारी जगन्नाथपुर मंदिर की दिशा में आगे बढ़ने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

छात्रों का आरोप है कि सरकार के साथ हुई वार्ताओं के बावजूद उनकी प्रमुख मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। पिछले दिनों सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की बातचीत हुई, जिसमें परीक्षा रद्द करने, कथित अनियमितताओं की जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि JSSC CGL मामले में CBI जांच की मांग को लेकर सहमति नहीं बन सकी।

छात्रों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से लिखित और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।विधानसभा मार्च के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों के सड़क पर उतरने से राँची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन और आंदोलनकारी छात्रों के बीच टकराव की स्थिति को टालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट: सुनील पोद्दार, राँची से

Exit mobile version