---Advertisement---

J&K News: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का ताबडतोड़ एक्शन जारी, 4 आतंकी को किया ढ़ेर, 2 जवान शहीद

J&K News: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का ताबडतोड़ एक्शन जारी है। मुठभेड़ के दौरान सेना ने 4 आतंकी को ढ़ेर कर दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 7, 2024 11:09 पूर्वाह्न

J&K News
Follow Us
---Advertisement---

J&K News: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों का ताबडतोड़ एक्शन जारी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आंतकियों द्वारा बस पर किए गए हमले में 9 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद से सुरक्षाबलों का ताबडतोड़ एक्शन जारी है। आपको बता दें कि बीते दिन यानि 6 जुलाई से ही सेना का एक्शन जारी है। वहीं आज जारी मुठभेड़ के दौरान सेना ने 4 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया।

J&K News: सुरक्षाबलों ने 4 आतंकी को किया ढ़ेर

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया। हालांकि इस मुठभेड़ में सेना के 2 जवान भी शहीद हो गए। रक्षा अधिकारियों ने रविवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर में आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ जारी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हुई आंतकी घटना के बाद सेना एक्शन मोड में नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक सेना का पहला अभियान शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक घटना से शुरू हो गई। मालूम हो कि सेना को इसके बारे में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों ने किया था हमला

आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से आंतकी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है जिसके बाद से ही सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है। मालूम हो कि 4 मई को जम्मू कश्मीर के पूंछ जिलें में आतंकवाजियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। जानकारी के मुताबिक इस हमले में भारतीय वायुसेना का एक जवान शहीद हो गया था।

वहीं कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने घात लगाकर एक श्रद्धालुओं के बस पर हमला कर दिया था, जिसमे 9 लोगों को जान चली गई थी। जिसके बाद से ही सुरक्षाबलों को एक्शन जारी है। सुरक्षाबलों के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। हालांकि इसमे भारतीय सेना के 2 जवान भी शहीद हो गए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026