---Advertisement---

J&K Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के रियासी में हुए आतंकवादी हमले के बाद NIA ने संभाला मोर्चा, जानें पूरी डिटेल

J&K Terrorist Attack: 9 मार्च को श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे 10 लोगों की मौत हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2024 12:53 अपराह्न

J&K Terrorist Attack
Follow Us
---Advertisement---

J&K Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आंतकवादी गतिविधियां तेज हो गई है। गौरतलब है कि बीते दिन यानि 9 जून को श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादियों ने अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक बस चालक को गोली लगने से बस खाई में जाकर गिर गई, जिसमे 10 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना स्थल पर पहुंची एनआईए की टीम

आपको बता दें कि घटना के बाद से सभी सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई है। इसी बीच पुलिस की सहायता और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम जम्मू-कश्मीर के रियासी पहुंच गई है।

एनआईए की फोरेंसिक टीम भी जमीन से सबूत इकट्ठा करने में मदद करने की कोशिश कर रही है।

आतंकियों की तलाश में जुटी सेना

गौरतलब है रियासी में शिव खोरी श्राइन के पास एक बस पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के बाद रियासी में भारतीय सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। वन क्षेत्र की तलाशी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल हुए आंतकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक लिखा कि “जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकवादी हमले से मैं व्यथित हूं।

यह कायरतापूर्ण कृत्य मानवता के खिलाफ अपराध है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं”।

अमित शाह ने भी दी प्रतिक्रिया

रियासी में हुए आतंकी हमले को लेकर अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हमले की घटना से बहुत दुखी हूं। उपराज्यपाल और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से बात की और घटना की जानकारी ली। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून की मार झेलनी पड़ेगी।

स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ईश्वर मृतकों के प्रियजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026