---Advertisement---

कल का मौसम 17 Feb 2026: गरज के साथ भयंकर बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव, तो इन जगहों पर गर्मी से मचेगा हाहाकार; देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 17 Feb 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। एक बार फिर कई जगहों पर मौसम तबाही मचाने के लिए तैयार है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 16, 2026 5:47 अपराह्न

कल का मौसम 17 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 17 Feb 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। एक बार फिर कई जगहों पर मौसम तबाही मचाने के लिए तैयार है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 और 18 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा/गरज की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विभाग दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके अलावा पहाड़ों पर विभाग ने भयंकर बर्फबारी और बर्फीले तूफान अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार में एक बार फिर घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली राजस्थान में कैसा रहेगा कल का मौसम 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत कई जगहों पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड़, पालम, प्रगति मैदान, पूसा समेत कई जगहों पर  हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने के साथ गरज और तेज़ हवाएँ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो अजमेर,अलवर, चुरू, दौसा, धोलपुर, गंगापुर सिटी, जयपुर, कोटा समेत कई जगहों पर विभाग ने बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब, हरियाणा मे कैसा रहेगा मौसम का हाल –

कल का मौसम 17 Feb 2026 

पंजाब में एक बार फिर मौसम खराब होने जा रहा है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। विभाग के मुताबिक अमृतसर, अबोहर, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर, चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर तेज तूफान, बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान विभाग ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। हरियाणा की बात करें तो वहां भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को घरों में ही रहने की  सलाह दी है।

उत्तराखंड, एमपी में मौसम का कहर – कल का मौसम 17 Feb 2026 

राजस्थान में कल से यानी 17 फरवरी और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक उदयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, श्रीगंगानगर जयपुर, जोधपुर, भरपुर में अच्छी खासी बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि तापमान में गिरावट आ सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत भयंकर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 24, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 24, 2026

Rain Alert 25 August 2026

अगस्त 24, 2026

Punjab News

अगस्त 24, 2026

Jharkhand News

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026