---Advertisement---

कल का मौसम 21 Feb 2026: इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, तूफान का अलर्ट, तो कई जगहों पर घना कोहरा मचाएगा तांडव; देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 21 Feb 2026: मौसम में जबदरस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी शुरू होने से मौसम विभाग का अलग ही तांडव देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 20, 2026 6:09 अपराह्न

कल का मौसम 21 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 Feb 2026: देशभर में मौसम का जबदरस्त बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी शुरू होने से मौसम विभाग का अलग ही तांडव देखने को मिल रहा है। दरअसल मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज तूफान तो कहीं घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है। विभाग ने पहाड़ों पर एक बार फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे पारा चढ़ना शुरू हो गया है। वहीं कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

कई राज्यों में तेज बारिश, तूफान का अलर्ट – कल का मौसम 21 Feb 2026

आईएमडी ने 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 21 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 21 और 22 फरवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम वर्षा की संभावना है।

22 फरवरी को उत्तराखंड में, 23 फरवरी को विदर्भ में, 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में, 20 और 23 फरवरी को केरल और माहे में, 21 से 24 फरवरी के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 22 से 24 फरवरी के दौरान तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 22 से 24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है। 9 बजे के बाद सूर्य देवता प्रचंड रूप दिखा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिल्ली की बात करें तो चांदनी चौक, कुतुब मीनार, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, प्रगति मैदान, पीतमपुरा समेत कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। एनसीआर में फिर गर्मी का स्तर बढ़ रहा है। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो विभाग ने 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

बिहार-यूपी में मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक यूपी में कल यानी 21 फरवरी को आसमान साफ रहेगा और बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। हालांकि, सुबह के समय घने कोहरे परेशान करने वाली है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, दरभंगा और मधुबनी में हल्क कोहरे और सुबह के वक्त ठंड का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026