---Advertisement---

कल का मौसम 25 April 2026: हीटवेव के बीच दिल्ली समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसम का मूड, इन जगहों पर प्रचंड बारिश, तूफान की आहट से हड़कंप, देखें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 25 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 24, 2026 6:38 अपराह्न

कल का मौसम 25 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 25 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सबसे खास बात है कि ये अभी अप्रैल की ही महीना है। आने वाले महीनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में दिल्ली समेत कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा पहाड़ों पर मौसम का अलग ही रूप दिख रहा है। विभाग के मुताबिक उत्तराखंड समेत कई जगहों पर विभाग तेज बारिश, बर्फबारी और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 25 April 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। हालांकि अभी 1-2 दिन हीटवेव का कहर जारी रहेगा। लेकिन उसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी। साथ ही कुछ जगहों पर बारिश होने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक जहांगीरपुरी, चांदनी चौक, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सफदरजंग समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन अगले हफ्ते तापमान में गिरावट  देखने को मिल सकती है। साथ ही कई जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो यहां भी स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।

बिहार, झारखंड में चलेंगी तेज हवाएं

पूर्वी भारत के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बिहार और झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बदलते सिस्टम के कारण कई जिलों में हवा की रफ्तार अचानक बढ़ सकती है। अगर बिहार की बात करें तो समस्तीपुर, गया, छपरा, बक्सर, आरा, बोधगया, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट  जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो बोकारो, गुमला, हजारीबाग, जमशेदपुर, रामगढ़, रांची समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर दिखेगा मौसम का रौद्र रूप – कल का मौसम 25 April 2026

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 25, 28 और 29 अप्रैल को छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 25 और 28-30 अप्रैल के दौरान तथा उत्तराखंड में 25, 26 और 28-30 अप्रैल के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर वर्षा होने की संभावना है। बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं को लगातार मौसम की जानकारी दी जा रही है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026