---Advertisement---

कल का मौसम 4 Nov 2025: पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप! पहाड़ों में बर्फबारी, तो यूपी-बिहार में बारिश मचाएगी हाहाकार; जानें राजस्थान, दिल्ली में वेदर का हाल

कल का मौसम 4 Nov 2025: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप नजर आ सकता है। इसके परिणामस्वरूप जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार, एमपी में बारिश के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 3, 2025 5:30 अपराह्न

कल का मौसम 4 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 Nov 2025: मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है। इसके उदाहरम स्वरूप कहीं बारिश, तो कहीं ठंड की दस्तक देखी जा चुकी है। इसी बीच आईएमडी ने फिर एक बार कल के मौसम को लेकर पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप नजर आ सकता है।

इससे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों (4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र) में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर विक्षोभ उत्तर भारत में भारी बारिश का कारण बन सकता है। इसके तहत यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के साथ दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार हैं। यदि झमाझम बारिश हुई, तो पारा गिरेगा और गुलाबी ठंड का अनुभव किया जा सकेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में बर्फबारी के आसार – कल का मौसम 4 Nov 2025

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल यानी मंगलवार को पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप नजर आ सकता है। इसके परिणामस्वरूप उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

यदि ऐसा हुआ, तो पारा तेजी से नीचे गिरता नजर आएगा। ऐसी स्थिति में ठिठुरन बढ़ेगी और पहाड़ी इलाकों की ओर से कूच करने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को ठंड का अनुभव होगा। उत्तराखंड, हिमाचल से इतर उत्तर पूर्व में भी पहाड़ों में बर्फबारी की आशंका है। इसमें सिक्किम, अरुणांचल प्रदेश समेत कुछ अन्य प्रदेश शामिल हैं।

यूपी, बिहार के साथ इन राज्यों में हाहाकार मचाएगी बारिश!

बंगाल की खाड़ी में तूफा मोंथा का असर खत्म होने के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल सकता है। यदि विक्षोभ का असर रहा तो आगामी कल राजधानी दिल्ली में बारिश की बूंदे आ सकती हैं। वहीं हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी बारिश छिछालेदर मचा सकती है।

इन राज्यों से इतर यूपी के पूर्वी इलाकों गोरखपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, बस्ती आदि समेत कुछ अन्य जनपदों में भी बूंदा-बांदी के आसार हैं जो आनन-फानन में लोगों के लिए हाहाकार का कारण बन सकते हैं। इस दौरान पारा गिरने के आसार भी हैं जो हल्की ठंड का कारण बन सकता है। बदलता मौसम चक्र इस बात का भी संकेत दे रहा है कि जल्द ही ठंड का रौद्र रूप देखने को मिलेगा जिससे निपटना लोगों के लिए चुनौती होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 27, 2026

Punjab News

मार्च 27, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Noida International Airport (Jewar) inauguration

मार्च 27, 2026

Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) Yojana

मार्च 27, 2026

कल का मौसम 28 March 2026

मार्च 27, 2026