---Advertisement---

Kanpur News: कानपुर के बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगी 3 कोच वाली मेट्रो, देसी ट्रेन की खासियत तारीफ करने को कर देंगी मजबूर

Kanpur News: कानपुर कॉरिडोर-2 का काम काफी जोरो से चल रहा है। यहां पर चलने वाली मेट्रो में यात्रियों के लिए खास तरह की सुविधाएं दी जाएंगीं। आज हम आपको इनकी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 28, 2025 3:15 अपराह्न

Kanpur News
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur News: उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला विकास की तरफ बढ़ता जा रहा है। यहां पर मेट्रो का विस्तार हो रहा है। स्थानीय लोगों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए आईआईटी-कानपुर से नौबस्ता तक मेट्रो ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है। साल 2030 तक ये बनकर तैयार हो जाएगा।कानपुर में मेट्रो कॉरिडोर-दो के लिए तीन कोच वाली मेट्रो को जल्द सीएसए परिसर में चलाया जाएगा। यहां पर 10 मेट्रो चलेंगी। फिलहाल अभी इस ट्रैक पर तेजी से काम चल रहा है। कॉरिडोर 1 पर पहले ही 29 मेट्रो को पहुंचा दिया गया है। ये मेट्रे ट्रेन पूरी तरह से देसी यानी की मेक इंन इंडिया के द्वारा गुजरात में बनाई गई हैं। इनमें बुजुर्गों के लिए खास तरह की सुविधाएं दी गई हैं।

Kanpur News: कानपुर कॉरिडोर-दो को मिलेगी खास मेट्रो

कानुपुर में चलने वाली 3 डिब्बों वाली मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन दिया गया है। इसका इस्तेमाल इमरजेंसी स्थिति में होगा। इसकी लोकेशन को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी फुटेज लगाई गई हैं। ये मेट्रो 90 किमी./घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। कानपुर की इस मेट्रो के आखिरी कोच में बूढ़े और दिव्यांग लोगों के लिए खास तरह सी सर्विस दी जाएगी। इसमें ‘लॉन्ग स्टॉप रिक्वेस्ट बटन’ दिया गया है, असहाय लोगों के लिए गेट देर तक खुला रखने की सुविधा देगा। ये मेट्रो पूरी तरह से आग और क्रैश सेफ्टी से लैस हैं। इसके साथ ही मोबाइल को चार्ज करने की भी सुविधा दी जाएगी।

कानपुर कॉरिडोर-2 का मेट्रो रुट

आपको बता दें, कानपुर में अभी आईआईटी से मोतीझील तक कॉरिडोर 1 की मेट्रो का संचल हो रहा है। ये रुट कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक बनाया जा रहा है। कॉरिडोर 2 पर अभी काम चल रहा है। कानपुर कॉरिडोर 2 का रुट चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय से बर्रा-8 तक किया जाएगा। ये पूरी ब्लू लाइन होगी। फिलहाल इसे कब तक खोला जाएगा। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026