---Advertisement---

Saif Ali Khan Attack को लेकर छलका Kareena Kapoor का दर्द! इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर बयां की दास्तां

Saif Ali Khan Attack: करीना कपूर और उनका परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित घर में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 8, 2025 5:39 अपराह्न

Saif Ali Khan Attack
Follow Us
---Advertisement---

Saif Ali Khan Attack: करीना कपूर और उनका परिवार इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान पर बांद्रा स्थित घर में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की जांच जारी है, इसी बीच जब-वी-मेट फेम करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने जिंदगी के अनिश्चितताओं पर बात की।

Saif Ali Khan Attack केस के बाद करीना कपूर का इमोशनल सोशल मीडिया पोस्ट

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जब तक खुद पर न गुजरे, तब तक कोई शादी, तलाक, चिंता, बच्चे का जन्म, किसी प्रियजन की मृत्यु या पेरेंटिंग को पूरी तरह नहीं समझ सकता। जिंदगी के हालातों पर बनाई गई थ्योरी और अनुमान हकीकत नहीं होते। जब तक आपकी बारी नहीं आती, आपको लगता है कि आप सबसे ज्यादा समझदार हैं, लेकिन जिंदगी आपको तब झुका देती है।” उनका यह पोस्ट उनके दर्द और हाल ही में हुए घटनाक्रम की ओर इशारा करता है।

मीडिया से Kareena Kapoor की खास अपील

इससे पहले करीना कपूर ने एक और पोस्ट में मीडिया से उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने लिखा, “हमारे परिवार के लिए यह बहुत कठिन समय है और हम अभी भी इस घटना को समझने और संभालने की कोशिश कर रहे हैं। मैं विनम्रतापूर्वक मीडिया और पपराजी से अनुरोध करती हूं कि वे अटकलें लगाने और निरंतर कवरेज से बचें। हमें समर्थन और चिंता की सराहना है, लेकिन यह निरंतर ध्यान हमारी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। कृपया हमें स्पेस दें ताकि हम परिवार के रूप में इस स्थिति से उबर सकें।” करीना ने आगे सभी को उनके सहयोग और समझदारी के लिए धन्यवाद दिया।

सैफ अली खान अटैक केस में नया अपडेट

मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के फिंगरप्रिंट्स हमले की जांच में मिलान कर चुके हैं। पुलिस द्वारा भेजे गए फिंगरप्रिंट सैंपल्स में कुछ का मिलान हो चुका है, हालांकि अभी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026