---Advertisement---

Karnataka Election 2023: भाजपा ने जारी किया मैनिफेस्टो, मुफ्त में दूध, गैस सिलेंडर और राशन का वादा…एक क्लिक में जानें घोषणाएं

कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा ने मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। यहां जानिएं प्रमुख घोषणाएं।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 1, 2023 8:43 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा के सभी 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होना है। मतदान के नजदीक आते ही सत्ता के लिए सभी राजनीतिक दल जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही कई लोक लुभावने वादे भी राजनेताओं की ओर से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा ने मैनिफेस्टो जारी कर दिया है।

पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मैनिफेस्टो जारी करने के बाद कहा कि- ‘जब बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक की सत्ता संभाली और बाद में बोम्मई ने जारी रखा तो मैं कह सकता हूं कि भाजपा सरकार ने आपदा को अवसर में बदल दिया। उन्होंने कहा कि इसी कारण कर्नाटक 1 ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंच गया है। सिद्धारमैया की सरकार के दौरान प्राकृतिक संसाधन को लूटा जा रहा था और अपराधियों को भागने दिया गया और वोट बैंक के लिए राजनीति की जा रही थी।’

‘घोषणापत्र एसी कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है’

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि- ‘कर्नाटक के लिए घोषणापत्र AC कमरे में बैठकर नहीं बनाया गया है, बल्कि एक उचित अभ्यास किया गया है। इसे बनाने से पहले राज्यों के कोने-कोने का दौरा करने वाले हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा काफी मेहनत और दृढ़ता से सुझाव प्राप्त किए गए और लाखों घरों से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि हम डबल-इंजन की सरकार हैं और उनकी ट्रबल-इंजन की है, हम यहां विकास को गति देने आए हैं, वे विकास को ब्रेक ही देते हैं।’

भाजपा बनाएगी सरकार- येदियुरप्पा

जेपी नड्डा ने कहा कि- ‘हमारा घोषणापत्र लगभग 6 विषयों पर केंद्रित है- खाद्य सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, सुनिश्चित आय सहायता, सभी के लिए सामाजिक न्याय और सभी के लिए विकास एवं समृद्धि पर केंद्रित है।’ वहीं, मैनिफेस्टो जारी होने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि- ‘हमने सभी मुद्दों जैसे महिला और किसानों सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखा है, घोषणा पत्र बहुत अच्छा है। हम चुनाव (Karnataka Election 2023) जीतने जा रहे हैं और अगली सरकार बनाएंगे।’

ये भी पढ़ें: CM Kejriwal on Delhi Pollution: सीएम केजरीवाल ने Summer Action Plan का किया ऐलान, बोले- ‘दिल्ली में लगाएंगे 52 लाख पौधे’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment