---Advertisement---

Karnataka Election 2023: भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, वादों की लगाई झड़ी

भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने आज यानी मंगलवार को अपने मैनिफेस्टो जारी किया है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 2, 2023 5:03 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान में करीब एक सप्ताह का समय बचा है। प्रदेश के 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। इससे पहले राजनीतिक दल सत्ता में आने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा रही है। इसी बीच भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने आज यानी मंगलवार को अपने मैनिफेस्टो जारी किया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेस के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: भाजपा ने जारी किया मैनिफेस्टो, मुफ्त में दूध, गैस सिलेंडर और राशन का वादा…एक क्लिक में जानें घोषणाएं

पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा

कांग्रेस ने कर्नाटक में भी पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया है। साथ ही 5 गारंटी जैसे गृह लक्ष्मी, गृह ज्योति, अन्ना भाग्य, शक्ति और युवा निधि को दोहराया है। घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस ने कहा कि यह सिर्फ वादा नहीं है बल्कि बेहतर भविष्य के लिए कर्नाटक के लोगों के प्रति प्रतिबद्धता है।

नफरत फैलाने वाले संगठनों पर लगाएंगे प्रतिबंध

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि सरकार बनने के बाद वे ऐसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाएगी जो नफरत को बढ़ावा देते हैं। साथ ही कानून के अनुसार नफरत फैलाने वाले संगठनों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस ने गृह ज्योति योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।

परिवार को उनकी पसंद का 10 किलो अनाज

साथ ही अन्ना भाग्य योजना के तहत बीपीएल कार्डधारक परिवार को उनकी पसंद का 10 किलो अनाज दिया जाएगा। इसके साथ ही गुरु लक्ष्मी योजना के तहत परिवार की प्रत्येक मुखिया को हर महीने दो हजार रुपए दिए (Karnataka Election 2023) जाएंगे।

भाजपा ने जारी किया था घोषणा पत्र

गौर हो कि इससे पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना मैनिफेस्टो जारी किया था। घोषणा पत्र जारी करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि- ‘हमारा घोषणापत्र लगभग 6 विषयों पर केंद्रित है- खाद्य सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, सुनिश्चित आय सहायता, सभी के लिए सामाजिक न्याय और सभी के लिए विकास एवं समृद्धि पर केंद्रित है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment