---Advertisement---

Karnataka Election 2023: मतदान से पहले चुनाव आयोग ने भाजपा-कांग्रेस को थमाया नोटिस, जानें क्या है पूरा माजरा?

कर्नाटक विधानसभा से पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस और भाजपा को एक नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 9, 2023 2:27 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान होना है। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी। मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियों ने जीत के लिए खूब जोर आजमाइश की है। भाजपा की ओर से जमकर रैलियां और जनसभा की गईं। साथ ही भाजपा के सभी प्रमुख नेता रोड शो के जरिए जनता तक पहुंचने का प्रयास किया। जनसभा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की हर कमजोरी पर निशाना साधा। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी पूरी ताकत लगा दी। वहीं, तीसरी प्रमुख पार्टी जेडी (एस) ने चुनाव प्रचार के दौरान चुप्पी साध रखी थी।

चुनाव आयोग ने भाजपा-कांग्रेस से मांगा जवाब

इसी बीच चुनाव प्रचार (Karnataka Election 2023) खत्म होने के बाद अब चुनाव आयोग ने भाजपा और कांग्रेस को नोटिस थमाया है। भाजपा को अखबार के एक विज्ञापन को लेकर नोटिस दिया गया है तो वहीं कांग्रेस को संप्रभुता वाले मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण जवाब मांगा है। दोनों ही पार्टियों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस थमाया गया है।

ये भी पढ़ें: Khargone Bus Accident: खरगोन में भीषण सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत…शिवराज सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

बीजेपी को भी भेजा नोटिस

आयोग ने सोमवार को भाजपा को उसके एक विज्ञापन में कांग्रेस के खिलाफ कथित रूप से निराधार दावे को लेकर नोटिस जारी किया है। साथ ही आयोग ने कहा है कि मंगलवार रात 8 बजे तक इन दावों के समर्थन में ‘सत्यापन योग्य और पता लगाने योग्य’ तथ्य प्रस्तुत करने को कहा है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि पार्टी भारत से कर्नाटक को अलग करने की बात कह रही है। साथ ही यह भी कहा था कि इसके पीछे वोट वैंक की राजनीति की मंशा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ सारे मामले वापस ले लेगी। भ्रष्टाचार की जांच के लिए लोकायुक्त को भी निष्क्रिय कर देगी।

सोनिया गांधी की एक टिप्पणी पर खड़गे से मांगा जवाब

भाजपा ने आरोप लगाया कि शनिवार को खुद कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट किया गया था। जिसमें कहा गया था कि सोनिया गांधी ने कर्नाटक की 6.5 करोड़ जनता को कड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक की संप्रभुता को खतरे में नहीं पड़ने देगी। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा के आरोप को फर्जी और झूठा करार दिया। साथ ही भाजपा पर राज्य के स्वाभिमान को बदनाम करने का आरोप लगाया। इस संबंध में चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़ें: Election 2023: कर्नाटक समेत इन 4 राज्यों में कल होगा मतदान, यहां जानिए पूरा सियासी समीकरण

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026