---Advertisement---

Karnataka News: शर्मनाक! कर्नाटक के इस स्कूल में पढ़ाई के बजाय प्रिंसिपल ने छात्र से साफ कराया टॉयलेट; जानें पूरा मामला

Karnataka News: देश के दक्षिणी राज्यों में से एक, कर्नाटक से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में मौलाना आजाद मॉडल सरकारी स्कूल में एक छात्र से प्रिंसिपल ने टॉयलेट साफ कराया था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 14, 2024 4:40 अपराह्न | Updated: जनवरी 15, 2024 1:36 अपराह्न

Karnataka News
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka News: देश के दक्षिणी राज्यों में से एक, कर्नाटक (Karnataka) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में स्थित मौलाना आजाद मॉडल सरकारी स्कूल में एक छात्र से प्रिंसिपल ने टॉयलेट साफ कराया था। दावा किया दा रहा है कि यह घटना दिसंबर 2023 के आखिरी सप्ताह की है। हालाकि अब पीड़ित छात्र के पिता ने इस मामले में स्थानिय प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद ये पूरा प्रकरण प्रकाश में आया है। छात्र के पिता ने इस शोषण के खिलाफ गहन जांच और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है जिससे आने वाले समय में यह एक नजीर बन सके और छात्रों के खिलाफ इस तरह के शोषण पर रोक लग सके।

Karnataka के सरकारी स्कूल में शर्मनाक वारदात

कर्नाटक (Karnataka) सरकार द्वारा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यक निदेशालय के तहत मौलाना आजाद मॉडल स्कूल शुरू किए गए थे। इन स्कूलों में बच्चों के पठन-पाठन से जुड़ी कई तरह की आवश्यकताओं की पूर्ति की गई थी। सरकार का दावा है कि छात्र यहां बेहतर शिक्षा पा कर अपने भविष्य को उज्जवल बना रहे हैं। हालाकि इसी बीच कलबुर्गी जिले में स्थित मौलाना आजाद मॉडल सरकारी स्कूल से एक शर्मनाक वारदात सामने आया है। खबरों की मानें तो सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल एक छात्र से विद्यालय परिसर में स्थित टॉयलेट को साफ करा दिया। ये पूरा प्रकरण दिसंबर को आखिरी सप्ताह का बताया जा रहा है। हालाकि अब मामला दर्ज होने के बाद ये पूरी तरह से प्रकाश में आया है।

प्रशासन का पक्ष

कर्नाटक के कलबुर्गी प्रशासन ने इस मामले का संज्ञान ले लिया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित छात्र के पिता को आश्वासन दिया गया है कि वो मामले की गहन जांच कर इस पूरे प्रकरण का खुलासा करेंगे। इसके बाद से दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 4, 2026

Bullet Train

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 4, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 4, 2026