---Advertisement---

Karnataka Politics: पार्टी अध्यक्ष का दखल, आलाकमान का मौन! क्या सुलझेगी सूबे की सियासी गुत्थी? सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार के ब्रेकफास्ट प्लान से चढ़ा पारा

Karnataka Politics: नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कर्नाटक में छिड़ी सियासी जंग के बीच कांग्रेस आलाकमान ने मौन साध रखा है। इधर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार दखल देकर मामले को निपटाना चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये सियासी गुत्थी कब तक सुलझती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 2, 2025 10:46 पूर्वाह्न

Karnataka Politics
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Politics: तमाम सियासी उठा-पटक के बीच पार्टी अध्यक्ष की दखल तेज हो गई है। आलम ये है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को बीच-बचाव कर स्थिति सुलझाने की कवायद करनी पड़ रही है। यहां बात कर्नाटक के संदर्भ में हो रही है जहां नेतृत्व परिवर्तन को लेकर संग्राम छिड़ा है। पहले डीके शिवकुमार सीएम सिद्धारमैया के आवास पर ब्रेकफास्ट के लिए पहुंचे और अब उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने आवास पर नास्ते के लिए बुलाया है।

इन तमाम घटनाक्रम के बीच कांग्रेस आलाकमान यानी सोनियां गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी मौन साधे हुए हैं। इस सियासी गुत्थी को सुलझाने की जिम्मेदारी मल्लिकार्जुन खड़गे के कंधों पर है। सीएम सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार के ब्रेकफास्ट प्लान के बीच चढ़ते सियासी पारा को लेकर सबकी नजरें ‘सीएम चेयर’ पर टिकी हैं।

क्या सुलझेगी Karnataka Politics की गुत्थी?

इस सवाल का जवाब अभी भी भविष्य के गर्भ में है। दरअसल, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सियासी जंग छिड़ी है। डीके शिवकुमार का खेमा अंदरखाने अभी मुख्यमंत्री की कुर्सी से कम पर समझौता करने पर तैयार नहीं है। हालांकि, दोनों नेताओं की सार्वजनिक बैठक ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान हो चुकी है। अब दूसरा ब्रेकफास्ट प्लान भी तैयार है जिसके तहत सीएम सिद्धारमैया उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास पर मिल सकते हैं।

दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन को लेकर छिड़ी इस जंग को धीरे से सुलझाना चाहती है, ताकि संग्राम की खबरें माहौल ना खराब करें। तमाम नेता डैमेज कंट्रोल के लिए जुट गए हैं। आसार जताए जा रहे हैं कि कांग्रेस समय रहते इस सियासी गुत्थी को सुलझा लेगी। हालांकि, वास्तविक रूप से क्या होगा इसके लिए सही समय का इंतजार करना होगा।

पार्टी अध्यक्ष का दखल और आलाकमान के मौन से चढ़ा सियासी पारा!

कर्नाटक की स्थिति बहुत अलग है। उदाहरण से समझें तो नजर आता है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस सियासी संग्राम को खत्म कर सूबे में स्थिति नियंत्रित करना चाहते हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने कहा है कि नेतृत्व परिवर्तन का वादा उनकी मौजूदगी में किया गया था और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। प्रेसिडेंट खड़गे की लगातार दखल के बीच आलाकमान की चुप्पी कईयों को काट रही है।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या अन्य शीर्ष इस मसले पर बोलने से कतरा रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानों सारा का सारा प्रभार मल्लिकार्जुन खड़गे के कंधों पर है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर छिड़े इस संग्राम को संसद के शीतकालीन सत्र के मध्य निपटाना चाहती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मसले पर आगे क्या होता है और कैसे कांग्रेस इस चुनौती से पार पाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026