---Advertisement---

Seema Haider को करणी सेना की धमकी, कहा- ‘भारत कोई अनाथालय नहीं, जहां से आई हो वहीं फेंक आएंगे’

Seema Haider: सीमा हैदर, भारत में इन दिनों ये नाम काफी सुर्खियों में है। पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए चोरी छुपे भारत आई इस हसीना के चर्चा हर तरफ हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 19, 2023 10:37 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 19, 2023 11:47 पूर्वाह्न

Seema Haider
Follow Us
---Advertisement---

Seema Haider: भारत में इन दिनों सीमा हैदर का नाम काफी सुर्खियों में है। पाकिस्तान से अपने प्यार के लिए चोरी छुपे भारत आई ये हसीना फिलहाल यूपी ATS की गिरफ्त में है।
सीमा के साथ उनके प्रेमी सचिन मीणा से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। जब से सीमा गिरफ्तार हुई हैं, तब से उन पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक बना हुआ है।

उन पर सुरक्षा एजेंसियां निगरानी रखे हुए है। एक ओर जहां कई लोग उनकी प्रेम कहानी को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कई उन पर सवाल भी उठा रहे हैं। इसी बीच सीमा हैदर को लेकर करणी सेना ने बड़ा बयान दिया है। करणी सेना ने उन्हें पाकिस्तानी जासूस बताते हुए उन पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

‘सीमा को पाकिस्तान बॉर्डर पर फेंक आएंगे’

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंह रावल ने कहा है कि भारत कोई अनाथालय नहीं है, जो कोई भी मुंह उठाकर यहां आ जाए। उन्होंने कहा कि अगर सीमा पर कोई एक्शन नहीं हुआ तो उसे पाकिस्तान के बॉर्डर पर फेंक आएंगे।

उन्होंने सीमा हैदर को एक पाकिस्तानी एजेंट बताते हुए कहा कि जिस तरह से सीमा भारत में घुसी हैं, वह संदिग्ध है। उन्होंने शक जताया की सीमा के शरीर में चीप हो सकती है, ऐसे में उनके पूरी शरीर को स्कैन किया जाना चाहिए।

’15 अगस्त पर हमले की हो सकती है साजिश’

मुकेश रावल ने कहा कि 15 अगस्त नजदीक आ रहा है, ऐसे में सीमा पाकिस्तान की कोई साजिश हो सकती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सीमा को क्यों गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है ? उसे क्यों इतनी तवज्जो दी जा रही है ? उन्होंने कहा कि ये एक बड़ी प्लानिंग हो सकती, ऐसे में सीमा की सख्त जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग उठाई की सीमा को तुरंत वापस पाकिस्तान डीपोर्ट किया जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rahul Gandhi

अक्टूबर 13, 2026