Ketan Agarwal Case: ‘उसी किले से धकेल दो…’ केतन अग्रवाल संग शादी से खुश थी सिया फिर क्यों बनी हत्यारिन, पिता के बयान से गरमा उठा मुद्दा

Ketan Agarwal Case: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता ने इस मामले पर रिएक्ट करते हुए कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। उन्होंने आरोपी के लिए खौफनाक सजा की मांग की और यह इस मामले को अलग रुख देने के लिए काफी है।

Ketan Agarwal Case

Photo Credit- Google Ketan Agarwal Case

Ketan Agarwal Case: पुणे के 26 साल के केतन अग्रवाल की मौत की खबर से आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कथित तौर पर मंगेतर सिया गोयल को ही आरोपी बताया जा रहा है। उन पर आरोप है कि लोहागढ़ किले से केतन को धक्का दिया लेकिन इस सबके बीच सिया गोयल के पैरंट्स ने पहली दफा रिएक्ट किया है। केतन मर्डर केस को लेकर सिया गोयल की माता और पिता ने कुछ जो कहा वह सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। उनके मुताबिक सिया इस रिश्ते से काफी खुश थी और ऐसे में यह सवाल उठता है कि चेतन चौधरी का चैप्टर क्या है और क्यों मास्टरप्लान के जरिए केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Ketan Murder Case को लेकर सिया के पिता ने जताया दुख

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने इस बारे में बात करते हुए ANI से कहा, “जो हुआ वह बहुत दुखद घटना है।” उन्होंने कहा, “हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने अपना बेटा खो दिया है, और उनका बेटा भी हमारा था। उससे इतना जुड़ गया था कि ऐसा लगता था जैसे वह हमारा अपना बेटा हो। हमने आज इतना प्यारा, होनहार, अच्छा लड़का खो दिया। हम इससे बहुत दुखी हैं। इससे ज़्यादा दुखद कुछ नहीं है। हमने भविष्य के लिए बहुत अच्छे सपने देखे थे। शादी उदयपुर में होनी थी।”

शादी को लेकर क्या थी सिया की सोच

इसके अलावा सिया गोयल के पिता ने कहा कि “सिया ने शादी को लेकर कभी अपनी नाराज़गी ज़ाहिर नहीं की। जब से मैच फ़ाइनल हुआ है, वह हमेशा खुश रहती है। वह हमेशा केतन के बारे में बात करती थी। अगर उन्होंने (केतन के माता-पिता ने) हमें ज़रा भी बताया होता कि कुछ गलत हो रहा है, तो हम उनसे बात करते। को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। जिस किले से केतन गिरा, उसी किले से आरोपी को, चाहे वह मेरी अपनी बेटी ही क्यों न हो, नीचे धकेल देना चाहिए।”

सिया की मां ने किया केतन मर्डर केस पर रिएक्ट

इतना ही नहीं पीटीआई के साथ बातचीत में सिया गोयल की मां ने कहा था कि “यह खबर सुनकर मुझे बहुत गहरा सदमा लगा। दो परिवार बर्बाद हो गए हैं। केतन बहुत अच्छा लड़का था। कोई दोषी है, तो उसे सख्त सज़ा मिलनी चाहिए भले ही वह मेरी अपनी बेटी ही क्यों न हो। अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो उसे केतन जहां भी हो, वहां से धकेल देना चाहिए। मैं बहुत दुखी और दर्द में हूं। अगर हमें ऐसा लगता किसी और के दिन के बीच कोई दिक्कत है तो हम इस बारे में बात करते मुझे नहीं लगा कि मेरी बेटी उससे प्यार नहीं करती है।”

केतन मर्डर केस को लेकर सिया के माता-पिता ने जिस तरह की बातें की है हुआ फिलहाल इस मामले को अलग रुख दे रहा है।

 

 

Exit mobile version