Ketan Murder Case: फरवरी में मंगनी हुई और जून में पुणे के केतन अग्रवाल को उसी की मंगेतर ने साजिश के तहत बेरहमी से हत्या कर दी।सोशल मीडिया पर इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जहां पहले इसे एक दुर्घटना बताया जा रहा था तो वहीं अब केतन की मौत की वजह कोई और नहीं बल्कि उसी की मंगेतर सिया गोयल बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर आक्रोश अलग लेवल का देखा जा रहा है। ऐसे में हिना खान ने भी केतन मर्डर केस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और इस दौरान एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
Ketan Murder Case को लेकर हिना खान ने आवाज की बुलंद
दरअसल हिना खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी पर कहा, “आज के टाइम में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं। ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने से ज्यादा आसान किसी की जान लेना हो गया है आप उसे छोड़ सकते थे बस एक सच बोलकर और किसी भी xyz के साथ अपनी जिंदगी जी सकते थे। क्यों अफसोस।” हिना खान ने इस पोस्ट के जरिए केतन मर्डर केस को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वह आहत है कि लोग धोखा छिपाने या अपनी मर्जी की जिंदगी जीने के लिए सच बोलने से कतराते हैं और किसी की जान लेना ज्यादा आसान समझते हैं।
कैसे शादी से पहले मंगेतर की वजह से उठी अर्थी
दरअसल पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले पर अपनी होने वाली बीवी सिया गोयल के साथ केतन अग्रवाल जाता है जहां ऊंचाई से गिरकर उसकी मौत हो जाती है। शुरुआत में इसे सिर्फ एक हादसा माना जाता है लेकिन पुलिस जांच में यह सामने आया कि एक सोची समझी हत्या है जिसे कथित तौर पर उन्ही की मंगेतर सिया और उनके आशिक चेतन चौधरी ने अंजाम दिया था। इस घटना ने हर किसी को नि:शब्द कर दिया। एक 26 साल का लड़का जो न जाने कितने सपने के साथ सिया का हाथ थामा था लेकिन उसे नहीं पता था कि यह कहानी कुछ इस कदर खत्म होने वाली है।
रिपोर्ट्स की माने तो नवंबर 2026 में सिया और केतन की शादी होने वाली थी और इसके लिए परिवार 20 करोड़ खर्च करने वाले थे। यहां तक कि वेन्यू की बुकिंग भी हो चुकी थी लेकिन अब केतन मर्डर केस ने देश को जब हैरान कर दिया जिसमें हिना खान भी शामिल है।
